whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27223061
Loading...


संपूर्ण रूप से विकसित राज्य बनेगा झारखंड : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 10-Oct-23, 06:09 PM visibility 685
Share



संपूर्ण रूप से विकसित राज्य बनेगा झारखंड : मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के डंडा प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को झारखंड संपूर्ण बिजली आच्छादन योजना के तहत 33/11 केवी के विद्युत शक्ति उपकेंद्र का शिलान्यास किया गया। इसका शिलान्यास गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से संपूर्ण डंडा प्रखंड को निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि डंडा प्रखंड पहले बिजली के लिए दूसरे ग्रिड पर निर्भर था। जिससे पावर कट की समस्या बनी रहती थी। इस समस्या को देखते हुए 2/5 एमवीए क्षमता की 10 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाईन का डंडा ग्राम में विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निर्माण किया जा रहा है।
यहां बी मोड़ ग्रिड से फरठिया शक्ति उपकेंद्र, फरठिया शक्ति उपकेंद्र से कुंडी शक्ति उपकेंद्र तथा कुंडी शक्ति उपकेंद्र से डंडा शक्ति उपकेंद्र को 33 केवी लाईन की आपूर्ति की जाएगी। इस ग्रिड के निर्माण से डंडा प्रखंड के तीनों पंचायत के सभी सात गावों की लगभत 22 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। अब संपूर्ण डंडा प्रखंड में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति की जा सकेगी। मंत्री ने कहा कि गढ़वा जिला का प्रत्येक गांव बिजली से रौशन होगा। सिंचाई, उद्योग आदि कार्यों में सुविधा होगी। सरकार जनता को 100 यूनिट बिजली फ्री दे रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा की आने वाले समय में गढ़वा सहित झारखंड संपूर्ण विकसित राज्य के रूप में प्रस्तुत होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधि ने विकास के क्षेत्र में कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने जनता को सिर्फ वोट का मशीन समझा। मंत्री ने कहा कि वे उच्च विद्यालय डंडा को प्लस टू करने के लिए प्रयासरत हैं । डंडा सहित संपूर्ण गढ़वा में शिक्षा का अलख जगेगा। मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के गांव-गांव में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधा पहुंचाने के लिए दृढ़ संकलिप्त है। मुख्यमंत्री की यह सोच है कि जब तक प्रत्येक गांव, टोला विकसित नहीं होगा, सभी गरीब, गुरबों को हक अधिकार नहीं मिलेगा तब तक विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है।
मंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में हो रहे बेहतर विकास कार्यां से विपक्षियों की नींद उड़ गई है। मौके पर मुख्य रूप से विद्युत अधीक्षण अभियंता असगर अली अंसारी, विद्युत कार्यपालक अभियंता , डंडा बीडीओ, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जिला बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, चंदा देवी, पूर्व जिप अध्यक्ष सुषमा मेहता, बिजली विभाग के विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर, संजय चौधरी, उप प्रमुख नंदू चौधरी, डंडा मुखिया रूपा देवी, वीरेंद्र चौधरी, नारद तिवारी, विजय चौधरी, कामेश्वर चौधरी, तौकीर अंसारी, पार्वती देवी, अनिल चौधरी, दशरथ ठाकुर, उदय मेहता, चंदन चौधरी, बिंदेश्वर चौधरी, नंददेव शर्मा, नरेश विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play