whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167240 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा जिलास्तरीय ब्राह्मण महाधिवेशन : प्रदेश अध्यक्ष

location_on गढ़वा access_time 09-Oct-23, 08:10 PM visibility 684
Share



दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा जिलास्तरीय ब्राह्मण महाधिवेशन : प्रदेश अध्यक्ष


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) की ओर से दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में जिलास्तरीय ब्राह्मण महाधिवेशन का आयोजन किया जायेगा. इसमें गढ़वा जिले के सभी गावों से ब्राह्मण समाज के लोग जुटेंगे और अपने अधिकार व भेदभाव के खिलाफ आवाज उठायेंगे. सोमवार को स्थानीय तिवारी रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पाठक ने उक्त बातें कही. उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी के निर्देश पर पूरे राज्य में इस प्रकार का कार्यक्रम किया जाना है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक मनोज तिवारी सहित सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष व विभिन्न पदों पर विराजमान ब्राह्मण समाज के लोग भी शिरकत करेंगे.उन्होंने कहा कि एक्जेक्ट तिथि अभी तय नहीं है, लेकिन तिथि तय होते ही महासभा के सभी लोग गांव-गांव जायेंगे और समाज के सभी लोगों के घरों तक जाकर उनसे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये आमंत्रित करेंगे. इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से कार्यक्रम के लिये समय मिलने के बाद सभी ब्राह्मण संगठनों की एक बैठक बुलायी जायेगी और सभी के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने का काम किया जायेगा. इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों की स्थिति आज काफी दयनीय हो गयी है. समाज के लोगों के पास जीविकोपार्जन के लिये न तो जमीनें हैं और न ही रोजगार. जो जमीनें थी, उसे लड़के-लड़कियों को पढ़ाने में लगा दिया गया, लेकिन रोजगार नहीं मिलने की वजह से समाज के युवक रास्ता भटक रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की एक भी योजना ऐसी नहीं है, जिससे ब्राह्मण समाज के लोगों को कोई उम्मीद रखनी चाहिये. इन सभी मुद्दों को समाज के बीच रखकर इसके लिये रणनीति बनायी जायेगी. इस मौके पर जिला प्रभारी ब्रजेंद्र पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा पूरे समाज के लिये सोचनेवाला है. लेकिन इस समाज के बारे में दूसरे समाज के लोग नहीं सोचते हैं, बल्कि ईष्या करने लगे हैं इस सोच को बदलने की जरूरत है. इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी आनंद मोहन तिवारी ने भी विचार रखे. पत्रकार वार्ता में गोपाल दूबे, संतोष पांडेय, उमाशंकर द्विवेदी, यशवंत मिश्रा, महेंद्रनाथ दूबे, रामाशंकर चौबे, प्रमोद तिवारी, भूपेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे.
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play