whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168188 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विकास का नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है राज्य : मिथिलेश ठाकुर

location_on गढ़वा access_time 09-Oct-23, 05:53 PM visibility 671
Share



हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विकास का नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है राज्य : मिथिलेश ठाकुर


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रंका के विश्रामपुर स्थित संत जोसेफ मिशन उच्च विद्यालय के सभागार में सोमवार को झामुमो युवा मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर कार्यकर्ताओं एवं विद्यालय प्रबंधन ने मंत्री श्री ठाकुर का भव्य स्वागत किया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में रंका, रमकंडा एवं चिनियां प्रखंड के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार आदिवासी, दलित, वंचित, शोषित व पिछड़ों के हक-अधिकार की रक्षा एवं उन्हें सामाजिक न्याय देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
Advertisement
श्री सोरेन के नेतृत्व में राज्य विकास का नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। झारखंड राज्य लगातार विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। यह बात विपक्षियों को पच नहीं रही है। इसलिए विपक्षी ताकतें सरकार को अस्थिर कर राज्य के विकास में बाधा डालना चाहती हैं। लेकिन हम सब लोगों को एकजुट होकर ऐसी ताकतों को करारा जवाब देना होगा। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा कि हम सबको जनता के बीच जाकर विपक्षी खेमे की सच्चाई को उजागर करना है। ताकि जनता विपक्ष की असलियत जान सके। उन्होंने कहा कि युवाओं में बहुत बड़़ी ताकत होती है। युवा यदि ठान लें तो कोई भी काम असंभव नहीं है। आज हमारे सभी युवा कार्यकर्ता अपनी सरकार एवं अपने जनप्रतिनिधि के बेहतर कार्यां के उत्साह से लबरेज हैं।
Advertisement
सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के जनता के बीच जायें एवं जनतो को सरकार द्वारा उनके हित के लिए किये जा रहे कार्यां को बतायें एवं सरकारी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करने का भी कार्य करें। साथ ही सभी कार्यकर्ता विपक्ष की काले कारनामों को भी जनता को बतायें कि उनकी चुनी हुई झारखंडी जनमानस की जनप्रिय सरकार को विपक्ष कैसे परेशान कर रही है। राज्य की जनता का हक एवं अधिकार कैसे लूट रही है। मंत्री ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी हेमंत सरकार ने राज्य का जितनी तेजी से विकास किया है यह विपक्ष को पच नहीं रहा है। झारखंड में भाजपा को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। इसीलिए केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई को मोहरा बनाकर बेवजह राज्य के विकास को बाधित करने, गरीबों की चुनी हुई झारखंडी जनमानस की सरकार को अस्थिर करने पर तुली हुई है।
Advertisement
मंत्री ने कहा कि जनता भाजपा के चाल एवं चरित्र को अच्छी तरह से समझ चुकी है। समय आने पर जनता इसका करारा जवाब देगी। मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, ताहिर अंसारी, अतहर अली, दिलीप गुप्ता, आशीष गुप्ता, अरविंद यादव, कार्तिक पांडेय, रतन सिंह, राजकिशोर यादव, हेमंत लकड़ा, देवेंद्र तिवारी, ज्योति लकड़ा, लीलावती देवी, दीपक सोनी, पप्पु यादव सहित रंका, रमकंडा एवं चिनियां के सभी पंचायतों के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play