भवनाथपुर : भवनाथपुर - श्रीबंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर छहमइलवा के समीप शनिवार की देर शाम में बाइक और बोलेरो को जोरदार टक्कर में बाइक सवार श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के सलसलादी गांव निवासी अखिलेश राम की दर्दनांक मौत हो गई, जबकि उसके छोटा चचेरे भाई सोनु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए थाना के पीएसआई रंजीत कुमार महतो ने सीएचसी भवनाथपुर में भर्ती कराया। जहां पर अखिलेश को प्रभारी डॉ दिनेश सिंह ने मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनु का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ये दोनों भाई एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर सलसलादी से खरौंधी के पिपरी गांव में बहन के ससुराल जा रहे थे कि छहमईलवा के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से बोलेरो जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया।
Advertisement
घटना की सूचना पर थाना के पीएसआई सहदेव कुमार साव द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया हैं,तथा बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले जाया गया है।