whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27169707
Loading...


खबर सदर अस्पताल से

location_on गढ़वा access_time 06-Oct-23, 05:56 PM visibility 767
Share



खबर सदर अस्पताल से


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा कांडी थाना क्षेत्र के सेतो गांव निवासी मकबूलअंसारी की पत्नी हलीमा बीबी 35 वर्ष उसकी पुत्री शहनाज खातून 14 वर्ष एवं सानिया खातून 3 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गई। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल हलीमा बीवी ने बताया कि यह लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेहला गांव अपने मायके आ रही थी। इस बीच मझिआंव से कुछ ही पहले उसका दुपट्टा मोटरसाइकल में फस गया। जिससे अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे गिरकर यह तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में तीनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां तीनों का इलाज चल रहा है। घटना में तीनों घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। मझिआंव थाना क्षेत्र के दुबेतहले गांव निवासी बुधन कुमार की पुत्री सोनी कुमारी 14 वर्ष कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसका इलाज सदर अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर घर में उसे फटकार पड़ी थी। इस बात से उग्र होकर युवती ने कीटनाशक दवा खा ली। घटना के बाद स्थिति बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है। , गढ़वा रंका सड़क पर खरड़ीहा हनुमान मंदिर के समीप दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए घायलों का पहचान डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी महेन्द्र यादव का पुत्र जितेंद्र यादव और रंका थाना क्षेत्र की सोनपुरवा गांव निवासी सुरेश भुइया का पुत्र कामेश राम शामिल है घटना के संबंध में बताया जाता है कि जितेंद्र खरड़ीहा से अपना घर जा रहा था वही कामेश अपने घर से मेराल के गेरुआ सूती गांव जा रहा था इसी दौरान दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई जिसमें उक्त दोनों घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play