whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26475692
Loading...


विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है गढ़वा : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 06-Oct-23, 05:50 PM visibility 668
Share



विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है गढ़वा : मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से दो पुल का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत झारखंड सरकार ग्रामीण कार्य विभाग ने इस के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिले के सदर प्रखंड गढ़वा एवं रंका प्रखंड में इन पुलों का निर्माण किया जाएगा। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वा सदर प्रखंड के ग्राम चिरौंजिया में सरस्वती नदी पर क्षतिग्रस्त पुल का नवनिर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण दो करोड़, 15 लाख, 88 हजार, 900 रुपए की लागत से किया जाएगा। जबकि रंका प्रखंड के चुटिया पंचायत में स्थित पुराना पानी टोला में कोरवा धियार नाला पर एक करोड़, 83 लाख, 72 हजार, एक सौ रुपए की लागत से नया पुल का निर्माण कराया जाएगा।
मंत्री ने बताया कि चिरौंजिया में पुल काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। जबकि रंका के चुटिया में उक्त नाला पर पुल की अति आवश्यक थी। इन दोनों पुलों का निर्माण जनहित में प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रतिदिन गढ़वा के लिए कोई न कोई नई विकास योजना की स्वीकृति मिल रही है। साथ ही काफी तेजी से काम भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब से गढ़वा की जनता ने उन्हें अपना सेवक चुना है, तब से वे लगातार एक ही मिशन में लगे हुए हैं कि कैसे अधिक से अधिक गढ़वा का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने से पूर्व ही क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूरे गढ़वा की स्थिति की तस्वीर उनके जेहन में बैठ गई है।
वे गढ़वा को दुर्दशा भरी स्थिति से बाहर निकालने के लिए दिन-रात ईमानदारी पूर्वक प्रयासरत हैं। यही कारण है कि मात्र चार वर्षों के अंदर पूरी तरह से गढ़वा की तस्वीर बदल गई है। आने वाले समय में गढ़वा दुर्दशा की दंश झेलता हुआ नजर नहीं आएगा। बल्कि बिल्कुल नया एवं विकसित गढ़वा सबके सामने होगा। पहले बाहर के लोग यहां की स्थिति के कारण गढवा आना नहीं चाहते थे। परंतु अब लोग यहां की बेहतरी देखने के लिए गढ़वा आएंगे। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में सड़कों की काफी बेहतर कनेक्टिविटी हो गई है। जिससे अब यहां की सुदूर क्षेत्रों में स्थित पर्यटन स्थलों का भी विकास होगा और बाहरी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। बहुत जल्दी गढ़वा विकास के शिखर पर खड़ा होगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play