whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173359
Loading...


मरांडी का संकल्प यात्रा गुरुवार को, तैयारी पूरी, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

location_on गढ़वा access_time 04-Oct-23, 06:41 PM visibility 670
Share



 मरांडी का संकल्प यात्रा  गुरुवार को,  तैयारी पूरी, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का गढ़वा जिला में संकल्प यात्रा गुरूवार को भवनाथपुर तथा गढ़वा में विधानसभा स्तरीय होगा। जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी, जिला प्रभारी अमित सिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी सहित अन्य नेताओं ने सभा स्थल का जायजा लिया। @,i2 जानकारी देते हुए जिला प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से पूरे प्रदेश में संकल्प यात्रा चल रहा है। पलामू में प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में भारी बारिश के बाद भी लोग डटे रहे। अब प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।
पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का गढ़वा में ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में करीब 20 हजार लोग शामिल होंगे। इसके लिए लोगों के बीच निमंत्रण भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में जिस प्रकार से लूट मची हुई है, वह किसी से छिपी हुई नही है। आम लोग परेशान हैं। लोगों को घर बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा है। उक्त समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखने और उन्हें समस्याओं से रूबरू कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से जिस तरह से भ्रष्टाचार और लूट मची हुई है। लोग संकल्प के साथ झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पांच अक्टूबर को गढ़वा होते हुए बंशीधर नगर जाएंगे। उसके पहले उनका फरठिया, चिरौंजियां, मेराल, रमना में स्वागत किया जाएगा। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जतपुरा में आयोजित यज्ञ स्थल पर जाएंगे। वहां से बंशीधर मंदिर में पूजा अर्चना कर बंशीधर में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे। वहां पर सुबह 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष का मुख्य समारोह में संबोधन होगा। उसके बाद पुन: चेतन पहुंचकर गढ़वा विधानसभा स्तरीय संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अलखनाथ पांडेय, विनय चौबे, राजीव राज तिवारी, सूरज गुप्ता, मीडिया प्रभारी रिंकू तिवारी, बबलू पटवा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play