whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27197354
Loading...


कल्याणपुर में दानरो नदी के पुलिया के नीचे नहाने के दौरान आरके पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत ,एक घायल

location_on गढ़वा access_time 04-Oct-23, 04:56 PM visibility 677
Share



कल्याणपुर में दानरो नदी के पुलिया के नीचे नहाने के दौरान आरके पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत ,एक घायल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा शहर के कल्याणपुर सीआरपीएफ कैंप के पास दानरो नदी पुल के नीचे नदी में डूबने से दसवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। जबकि दूसरे को सीआरपीएफ के तत्परता से जान बच गया। मृतक बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जमुई गांव निवासी मनोज ऊर्फ सत्य प्रकाश भारद्वाज का पुत्र श्रेयांश भारद्वाज 15 वर्ष बताया गया है। जो गढ़वा स्थित अपने अशोक विहार जोबरैया के मकान में रहकर आरके पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करता था ,जबकि इस घटना में घायल कांडी थाना क्षेत्र के राणाडीह ग्राम निवासी राजीव चौबे का पुत्र राज चौबे 15 वर्ष बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि श्रेयांश और राज दोनों दोस्त थे। राज ने अपनी स्कूटी से श्रेयांश को लेने उसके अशोक विहार जोबरैया स्थित घर पहुंचा।
जिसके बाद एक स्कूटी पर सवार होकर अपने घर से दोनो दानरो नदी स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास नदी में नहाने उतरा था। इस बीच नदी में इतनी गहराई थी। दोनों में से किसी को मालूम भी नहीं था। देखते-देखते श्रेयांश का पैर फिसला और गहराई में डूबने लगा। उसे डूबता देख राज ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह भी गहरे पानी में फंस चुका था। आसपास के लोगों के द्वारा शोर मचाए जाने के बाद सीआरपीएफ तत्काल अपने पूरे टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों का रेस्क्यू किया। और सी आर पी एफ के एंबुलेंस से लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने श्रेयांश भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में राज चौबे गंभीर रूप से घायल है। घायल के परिजनों ने राज चौबे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play