whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157171 readers visited
Loading...

Advertisement

खबर श्री वंशीधर नगर से

location_on बंशीधर नगर access_time 03-Oct-23, 08:07 PM visibility 730
Share



खबर श्री वंशीधर नगर से


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-नगर पंचायत क्षेत्र के सब्जी मार्केट में दुर्गा पूजा भव्य रूप से मनाने को लेकर श्री जय भामाशाह क्लब के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक भारत भूषण प्रसाद उर्फ बुलबुल ने किया.बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया.कार्यकारी अध्यक्ष रजनी कांत मधुर उर्फ भोलू ने बताया कि बैठक में आकर्षक भव्य पूजा पंडाल आकर्षक लाइटिंग के द्वारा सजावट किया जायेगा. एकम से संध्या समय महा आरती प्रतिदिन होगा .नवमी को कन्या पूजन के बाद महा भंडारा ,दशहरा के दिन भव्य भक्ति जागरण कराने का निर्णय लिया गया.बैठक में पंडाल, प्रतिमा सहित अन्य बिंदुओ पर क्रमवार चर्चा करते हुए अंतिम रूपरेखा तय की गई. बैठक में क्लब का पुनर्गठन भी किया गया, जिसमें में संरक्षक के रूप में भारत भूषण प्रसाद, ओम प्रकाश मुन्ना, कामेश्वर प्रसाद, पप्पू अनमोल, संजीत कुमार छोटू, आनंद जायसवाल, अमित कुमार गुड्डू, अशीष कुमार सोनू, अशीष गुप्ता , संतोष कुमार, विकाश कुमार शालू, चंदन गुप्ता का नाम शामिल है. वहीं सर्वसम्मति से बिरेन्द्र प्रसाद अग्रहरि को अध्यक्ष,रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू को कार्यकारी अध्यक्ष, अजित कुमार केशरी और सूरज गुप्ता को उपाध्यक्ष, नित्यानंद कुमार को सचिव, अनिल मेहता को कोषाध्यक्ष बनाया गया. ऋतुराज जायसवाल,छन्नूलाल, शिवम कुमार,प्रिंस राजू, अशीष कुमार विशाल, सत्यप्रकाश, दिनेश जायसवाल, अमित अग्रहरी, बंटी केशरी,दिनेश गुप्ता, अविनाश कुमार, हिमांशु रंजन, अविनाश छोटू,अक्षय, क्रिश, आयुश रंजन ऋतिक को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.बैठक में जय भामाशाह क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे. भगवान के अवतारों की कथा बार-बार सुननी चाहिए :-जीयर स्वामी ।
Advertisement
स्वामी जी ने प्रवचन करते हुये कहा कि जिस घर में श्रीमद्भागवत की पूजा होती है उस घर में लक्ष्मी का वास होता है। हर घर में श्रीमद्भागवत की पूजा होनी चाहिए।बार-बार कथा सुनने की बात को उन्होंने समझाते हुए कहा कि जिस प्रकार एक बार भोजन कर लेने से एक बार सांस ले लेने से काम नहीं चल सकता है। उसी प्रकार एक बार कथा सुनने से काम कैसे चल सकता है। भगवान के अवतारों की चर्चा कथा के रूप में हमेशा सुननी चाहिए। इससे मन का विकार बाहर हो जाता है और मन चीत को शांति मिलती है। और सांसारिक मोहमाया में मन फंसने से बच जाता है। उन्होंने कहा कि कथा एक स्टेटस है एक संस्कार है यह ईश्वर की कृपा है।जिसे बार-बार सुनने के बाद जीवन में ईश्वर की कृपा बरसने लगती है।
Advertisement
जीवन में शांति की प्राप्ति होती है शालीनता आती है सादगी आती है विनम्रता आती है। जिन शब्दों को सुनने के बाद हमारे मन बुद्धि दिमाग को ईश्वर में स्थापित होने का सौभाग्य प्राप्त होता है।उसे कथा कहते हैं।जैसे बाल्मीकि जी ईश्वर का नाम जपते जपते गलत मार्गो से हटकर प्रशस्त मार्गों के अधिकारी बन गए। अंगुली माल डाकू गौतम बुद्ध के उपदेशों को सुन कर अहिंसा का पुजारी बन गया। कालिदास जी अपनी पत्नी की कृपा से जीवन को धन्य कर लिया। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को श्रीमद्भागवत कथा सुननी चाहिए। ईश्वर के अवतारों की चर्चा बार-बार सुननी चाहिए।उन्होंने कर्म के बारे में समझाते हुए विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि कर्म करते समय व्यक्ति को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
Advertisement
क्योंकि कर्म का फल अकाट्य होता है। इसका फल मिलना है मिलना होता है। बिल्कुल निश्चित है। क्योंकि जो जैसा कर्म करेगा वैसा फल मिलेगा ही मिलेगा।व्यक्ति को मांसाहार का भोजन नहीं करना चाहिए। अपनी आत्मा की पूर्ति और जीभ के स्वाद के लिए दूसरे जीवो को मारकर खा जाना यह बहुत ही घोर अपराध है। इससे बचना चाहिए यह शास्त्रों के ठीक विपरीत है।ठीक उल्टा है।ऐसा नहीं करना चाहिए। हर जीव को अपनी जिंदगी जीने का पूर्ण अधिकार है। सबको ईश्वर ने जन्म दिया है। किसी भी जीव को दूसरे को मारने की अनुमति नहीं है।किसी जीव को प्रताड़ित करने का कोई अधिकारी नहीं है। अगर ऐसा करता है तो वह घोर नरक का भागी बनता है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play