whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27177021
Loading...


परलोक में सहायता के लिये माता-पिता, पुत्र- स्त्री और सम्बन्धी कोई नहीं रहते, वहाँ एक धर्म ही काम आता है- जीयर स्वामी.

location_on बंशीधर नगर access_time 02-Oct-23, 06:31 PM visibility 664
Share



परलोक में सहायता के लिये माता-पिता, पुत्र- स्त्री और सम्बन्धी कोई नहीं रहते, वहाँ एक धर्म ही काम आता है- जीयर स्वामी.


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : - -श्री बंशीधर नगर--प्रखंड के पाल्हे जतपुरा ग्राम में चल रहे प्रवचन के दौरान श्री श्री जीयर स्वामी जी ने कहा कि परमात्मा का वाचक प्रणव है, उसका जप और उसके अर्थ की भावना करनी चाहिये . इससे आत्मा की प्राप्ति और विघ्नोंका अभाव होता है. परलोक में सहायता के लिये माता-पिता, पुत्र- स्त्री और सम्बन्धी कोई नहीं रहते, वहाँ एक धर्म ही काम आता है.मरे हुए शरीर को बन्धु-बान्धव काठ और मिट्टी के ढेलों के समान पृथ्वीपर पटककर घर चले जाते हैं.एक धर्म ही उसके साथ जाता है. मन, वाणी और कर्म से प्राणी मात्रके साथ अद्रोह, सबपर कृपा और दान, यही साधु पुरुषों का सनातन धर्म है.जो आत्मनिष्ठ हैं तथा जो आत्मा के सिवा कुछ भी नहीं चाहते, वे विषयी मनुष्योंकी भाँति रमणीय वस्तुकी प्राप्तिमें हर्षित नहीं होते और दुःखरूप वस्तुकी प्राप्तिमें उद्विग्न नहीं होते. सोये हुए गाँव को जैसे बाढ़ बहा ले जाती है, वैसे ही पुत्र और पशुओं में लिप्त मनुष्यों को मौत ले जाती है. जब मृत्यु पकड़ती है उस समय पिता, पुत्र, बन्धु या जाति वाले कोई भी रक्षा नहीं कर सकते. इस बात को जानकर बुद्धिमान् पुरुष को चाहिये कि वह शीलवान् बने और निर्माण की ओर ले जानेवाले मार्गको जल्द पकड़ ले .भगवान की माया के दोष-गुण बिना हरिभजन के नहीं जाते, अतएव सब कामनाओं को छोड़कर श्रीराम को भजो. जो दिन आज है, वह कल नहीं रहेगा, चेतना है तो जल्दी चेत जा, देख मौत तेरी घातमें घूम रही है .श्री रामके चरणोंकी पहचान हुए बिना मनुष्यके मनकी दौड़ नहीं मिटती, लोग केवल भेष बनाकर दर-दर अलख जगाते हैं, परंतु भगवान्‌के चरणोंमें प्रेम नहीं करते, उनका जन्म वृथा है. जो शान्त, दान्त, उपरत, तितिक्षु और समाहित होता है, वही आत्माको देखता है और वही सबका आत्मरूप होता है. जिन्होंने काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर – इन छः शत्रुओंको जीत लिया है, वे पुरुष ईश्वरकी ऐसी भक्ति करते हैं जिसके द्वारा भगवान्‌में परम प्रेम उत्पन्न हो जाता है .जैसे प्रवाहके वेगमें एक स्थानकी बालू अलग-अलग - बह जाती है और दूर-दूरसे आकर एक जगह एकत्र हो जाती है, ऐसे ही काल के द्वारा सब प्राणियोंका कभी वियोग और कभी संयोग होता है .सरलता, कर्तव्यपरायणता, प्रसन्नता और जितेन्द्रियता - तथा वृद्ध पुरुषोंकी सेवा — इनसे मनुष्यको मोक्षकी प्राप्ति होती है. जिससे सब जीव निडर रहते हैं और जो सब प्राणियोंसे निडर रहता है, वह मोहसे छूटा हुआ सदा निर्भय रहता है.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play