whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176147
Loading...


खबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 02-Oct-23, 06:26 PM visibility 742
Share



खबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर को पत्र लिखकर भवनाथपुर थाना परिसर में महिला थाना स्थापित करने की मांग की है। दिए पत्र में उल्लेख किया है कि भवनाथपुर अंचल अंतर्गत भवनाथपुर थाना,खरौंधी थाना,केतार थाना एवं हरिहरपुर ओपी पड़ता है जहां इन सभी थाना का मुख्यालय अंचल भवनाथपुर है यहां महिलाएं सुदूर वर्ती ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण प्रताड़ना सहते सहते आत्महत्या करने को मजबूर हो जाती है। क्योंकि उदाहरण स्वरूप यदि कोई खरौधी थाना की महिला है तो लगभग 40 किलोमीटर की सफर करके महिला थाना नगर ऊंटरी जाने को मजबूर होते हैं। यदि भवनाथपुर थाना में ही एक महिला थाना खुल जाने से मध्य में हो जाते और थानाओ की दुरी 15 किलोमीटर की दूरी तय कर अपनी समस्या को रख सकती हैं और प्रताड़ना से बच सकती है. यह क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र है जहां पर अंधविश्वास जैसी समस्या काफी है जिससे सचेत होकर महिला की समस्या महिला थाना की भवनाथपुर में स्थापना पर निराकरण किया जा सकता है क्षेत्र के जनहित में एक महिला की सुरक्षा के लिए महिला थाना का होना अति आवश्यक है।
बिती रात से हो रहे रुक-रुककर बारिश से अरसली उत्तरी के झुमरी टोला निवासी सहायक शिक्षक मनोज प्रजापति का कच्चा मकान गिर गया। इसमें परिजन तो बाल-बाल बच गए, लेकिन गृहस्थी के समान दबने से नुकसान हो गया। मनोज प्रजापति अपनी पत्नी, बेटी व बेटे के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। बीती रात हो रही बारिश में कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रही कि उस समय पूरा परिवार बाहर था, इससे दुर्घटना होने से बच गए। लेकिन गृहस्थी का पूरा सामान दबने से परिवार का बड़ा नुकसान हुआ है। मनोज प्रजापति ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत-अरसली दक्षिणी के मुखिया अनिता देवी को जिला प्रशासन गढ़वा के द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया,यह सम्मान मुखिया के द्वारा अपने पंचायत में स्वस्थ भारत मिशन अंतर्गत सेवा पखवाड़ा के तहत किये गए कार्यों के लिए किया गया ।
विदित हो कि देश भर में 13 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस अभियान की शुरुआत की थी। साथ ही, 17 सितंबर को सेवा पखवाड़ा शुरू हुआ था जो विभिन्न कार्यक्रमो के साथ आज दो अक्तूबर को अभियान का समापन किया गया। पंचायतों के द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए गढ़वा जिला में कुल 9 मुखियाओं का चयन किया गया था जिन्हें सोमवार को सम्मानित किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play