whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27171768
Loading...


मझिआंव भवनाथपुर में जयंती के मौके पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

location_on गढ़वा access_time 02-Oct-23, 04:21 PM visibility 664
Share



 मझिआंव  भवनाथपुर में  जयंती के मौके पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : : गांधी जयंती के शुभ अवसर पर नगर पंचायत के द्वारा विवाह मंडप सभागार में समान समारोह कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रामचंद्र चंद्रवंशी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं निवर्तमान नपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष कार्यपालक पदाधिकारी, थाना प्रभारी,ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर किया। इसके उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई ।इसके बाद कार्यक्रम की शुभारंभ की गई। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि को सबसे पहले सोल ओढ़ाकर एवं फलदार वृक्ष आम का पौधा देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद 30 सितंबर को नपं के द्वारा किए गए कार्यक्रम में 600 मीटर की दौड़ में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र -छात्राओं एवं सफाई कर्मियों सहित अन्य पदाधिकारीयों को सम्मानित किया गया। जिसमें 600मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रा शीतल कुमारी, द्वितीय स्थान प्रीति कुमारी, एवं तृतीय स्थान शोभा कुमारी तथा छात्र वर्ग में 1000 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान आनंद कुमार, द्वितीय स्थान सोनू कुमार एवं तृतीय स्थान राहुल कुमार को नगर पंचायत की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया, वहीं सफाई कर्मचारियों में महिला -पुरुष कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया तथा सफाई प्रभारी राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य को सम्मानित की गई।
तथा उनके अलावे निर्वतमान नपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्य पालक पदाधिकारी सहित अन्य को भी सम्मानित किया गया।इसके उपरांत मुख्य अतिथि श्री चंद्रवंशी ने सबसे पहले उपस्थित सभी लोगों को साफ- सफाई करने तथा नगर पंचायत को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ दिलाई ,शपथ लेते हुए सभी ने अपने-अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने का शपथ भी लिया। इसके उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोगों को अपने-अपने स्तर से भी अपने घर के आस-पास ,कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर साफ -सफाई रखनी चाहिए ।गंदगी नहीं फैलानी चाहिए केवल सफाई कर्मियों के भरोसे नहीं छोड़नी चाहिए हमें भी उसमें अपना-अपना भरपूर सहयोग देना चाहिए। क्योंकि साफ सुथरा रहने पर बहुत से बीमारियों से बचा जा सकता है।
इस मौके पर कार्य पालक पदाधिकारी शैलेश कुमार,निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी, उपाध्यक्ष सुनिता देवी, वार्ड पार्षद वीणा देवी, पार्वती कुंवर,थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित,शोभा जायसवाल,संजय कमलापुरी,पवन कुमार, लक्ष्मण सिंह,संजय सिंह,नगर प्रबंधक राकेश पाठक, नाजिर अमित पाठक,सहायक अनुप तिवारी, सफाई प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, वार्ड जमादार अनिल कुमार,आंपरेटर वीरेंद्र चौधरी, मिलेंद्र पाठक, रामाशीष राम, सहित काफी संख्या में नगर पंचायत के कर्मचारी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।इसके अलावें जिपस धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा एवं एलके पब्लिक स्कूल में भी गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
झामुमो ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 154 वी जयंती मनाई। प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्तांओं ने गांधी जी की चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि गांधी जी देश को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने के लिए अहिंसक तरीके से लड़े उन्होंने चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व किया। गांधी जी समता के पक्षधर थे सबके साथ समान व्यवहार के हिमायती थे। परोपकार को ही सेवा मानते थे भारतीय समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई। जीवन पर्यंत सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चले।
श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, विजय रावत, श्यामसुंदर दास, प्रमोद चन्द्रवंशी, प्रेम चन्द्रवंशी, शशि दुबे,नालेज पासवान,शमशेर अंसारी ,संजय ठाकुर सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play