whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27213458
Loading...


नवोदित रचनाकारों को समर्पित काव्यानुरागी कार्यक्रम एक अक्टूबर को

location_on गढ़वा access_time 30-Sep-23, 05:55 PM visibility 672
Share



नवोदित रचनाकारों को समर्पित काव्यानुरागी  कार्यक्रम एक अक्टूबर को


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कला एवं समाज सेवा को समर्पित संस्था पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच नवादा , गढ़वा के द्वारा नवोदित रचनाकारों को समर्पित काव्यानुरागी नामक कार्यक्रम प्रत्येक महीने के चौथे रविवार को निरन्तर किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से नवोदित रचनाकारों को एक उचित मंच प्रदान करने का कार्य किया जाता है। साथ ही साथ काव्यानुरागी के प्रत्येक अयोजन में सभी नवोदित रचनाकार एक साथ मिलकर बैठते हैं और एक प्रसिद्ध कवि को ऑनलाइन जोड़ा जाता है। ऑनलाइन जुड़ने वाले कवि तथा ऑफलाइन बैठे स्थानीय रचनाकार एक दूसरे को सुनते हैं। इस आयोजन की सूत्रधार अंजलि शाश्वत बताती हैं कि इस काव्यानुरागी नामक आयोजन के माध्यम से नवोदित रचनाकारों को एक मंच के साथ साथ प्रसिद्ध कवि द्वारा उचित मार्गदर्शन भी प्राप्त हो जाता है।
परस्पर संवाद स्थापित होने से नवोदित रचनाकारों का आत्मबल भी मजबूत होता है नवोदित रचनाकार एक दिन ख्यातिलब्ध रचनाकार के रूप में विकसित हों मूल रूप से काव्यानुरागी का यही उद्देश्य है। इस बार यह आयोजन अपरिहार्य कारण से सितम्बर माह के चौथे रविवार को नहीं हो पाया। इसलिए दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 9:30 बजे से बंधन मैरिज हॉल नवादा मोड़ गढ़वा में किया जा रहा है।इस बार के आयोजन में भोजपुरी के प्रख्यात कवि व पत्रकार के.डी. पाठक दिल्ली से ऑनलाइन जुड़ने वाले हैं। गढ़वा जिले के नवोदित रचनाकार ऑफलाइन बंधन मैरिज हॉल में एक साथ बैठकर इस आयोजन में सम्मिलित होंगे।आप सभी से आग्रह है कि आप भी ऐसे रचनात्मक अयोजन में उपस्थित होकर नवोदित रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएँ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play