whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26478970
Loading...


मंडरा में बीडीओ सह एम ओ ने की जांच:होगी डीलर पर कार्रवाई:मनोज, नूतन टीवी खबर का असर

location_on मझिआंव access_time 29-Sep-23, 05:06 PM visibility 657
Share



मंडरा में बीडीओ सह एम ओ ने की जांच:होगी डीलर पर कार्रवाई:मनोज, नूतन टीवी खबर का असर


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : कांडी प्रखंड के मंडरा गांव के लाभुको के द्वारा डीलर के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है । उपायुक्त को आवेदन देकर लगभग 7 माह का बकाया राशन नहीं मिलने की शिकायत की थी। उपायुक्त के निर्देशानुसार कांडी प्रखंड के बीडीओ सह एम ओ मनोज तिवारी के द्वारा मंडरा गांव में लाभुकों से पिछले दिन पुछ ताछ किया। इस दौरान महिला लाभुकों का विरोध का सामना भी करना पड़ा।सभी एक स्वर में डीलर संदीप उपाध्याय से राशन ,धोती -साड़ी,नमक दिलाने की मांग की ।तथा यह भी मांग की कि बकाया राशन लेने के बाद हमलोग अपने गांव के ही जनवितरण प्रणाली के दुकानदार मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह के यहां से ही राशन लेंगे, चचरीया गांव में नहीं जाऐंगे।वहां जाने पर डीलर के द्वारा अमयाॅदित शब्दों का ब्यवहार किया जाता है,2 साल से सुखाड़ के चलते घर में हम लोग दाने-दाने के मोहताज हैं।
किसी तरह से एक दो किलो खरीदकर लाते हैं तो खाते हैं।पर डीलर के द्वारा दिसंबर 2022 में फ्री वाला राशन को भी नहीं दिया गया है।तथा डीलर के गोदाम में 19किंवटल 50किलो लगभग राशन 5माह से सड़ रहा है और हमलोग भुखे मर रहे हैं,तथा पदाधिकारी जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। इधर बीडीओ सह एम ओ श्री तिवारी ने बताया कि जांच पड़ताल जारी है और अभी जांच आगे तक चलेगा इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।राशन कब-तक लाभुकों को मिलेगा इसपर स्पष्ट जबाब नहीं दे सकें।बताते चलें कि वहां के महिला -पुरुष लाभुकों ने समाचार के माध्यम से उपायुक्त से अविलंब सभी बकाया राशन की मांग की थी अन्यथा जिला में डीसी के समक्ष आत्म दाह करनें तक की धमकी दी थी।जो नुतन टीवी में 25अगस्त को प्राथमिकता के साथ खबर "महिलाओं ने दी आत्मदाह की चेतावनी"हैडलाइन से लगी थी, परंतु एक माह बीत जाने के बावजूद भी अभी तक केवल जांच के नाम पर आश्वासन ही दिया जा रहा है, बताते चले की मां दुर्गा समूह के निलंबन के कारण उक्त दुकान को शिवपुर जल वितरण प्रणाली के दुकानदार बुद्धि नारायण पांडेय के यहां टैग किया गया था ,उनकी मृत्यु होने के बाद दूसरे डीलर चचरीया गांव में संदीप उपाध्याय के दुकान से दिसंबर 2022में टैग किया गया था,जो अभी तक वहीं है पर लाभुकों को राशन नहीं मिल सका अभी तक ।
उपायुक्त कार्यालय जाने की तैयारी में है सभी लाभुक। क्या कहा बीडीओ सह एम ओ :ईस संबंध में बीडीओ सह एम ओ मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि मंडरा के मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह को हाई कोर्ट से बेल मिला है ।अभी भी वर्तमान में मंडरा के सभी लाभुकों का राशन की दुकान चचरीया संदीप उपाध्याय के यहां ही है ,वही से राशन मिलेगा,पर कब मिलेगा के सवाल के जबाब में बताया कि अभी जांच जारी है ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play