whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206687
Loading...


अमरोरा एवं करिवाडीह में 100 स्थानों पर बनने वाले जल नल योजना का विधायक ने किया भूमि पूजन

location_on खरौंधी access_time 29-Sep-23, 04:55 PM visibility 668
Share



अमरोरा एवं करिवाडीह में 100 स्थानों पर बनने वाले जल नल योजना का विधायक ने किया भूमि पूजन


साधना द्विवेदी check_circle
संवाददाता



खरौंधी : खरौंधी प्रखंड के अमरोरा,करिवाडीह में 100 स्थान पर लगने वाले नल जल योजना का शिलान्यास विधायक भानु प्रताप शाही ने शुक्रवार को किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक भानु ने कहा की झारखंड की हेमंत सरकार जन विरोधी कार्य करने में लगी है। यहां का बालू बाहर ले जाकर बेचा जा रहा है। वहीं गांव के लोगों को अपने निजी कार्यों के लिए भी बालू नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आम जनता के सुविधा के लिये हर घर शुद्ध जल देने का काम कर रही है। नल जल योजना के तहत गरीबों के हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस गांव में सोन नदी से पानी नही पहुँच पा रहा था उसके लिये भारत सरकार ने सोलर के माध्यम से लोगों को शुद्ध जल घर घर तक पहुँचाने की सुकृति मिली और आज से ही संबेदक के द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
ताकि जल्द से जल्द लोगों के घर तक पानी पहुँच सकें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम से सबसे अधिक पानी की किलत को स्थानीय पत्रकारों के द्वारा प्रकाशित किया जा रहा था। वही सभा को संबोधित करते हुये कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने गरीबों के लिए नही सोचा लेकिन बीजेपी के केंद्र की सरकार ने सबसे पहले गरीबो के लिये प्रधानमंत्री आवास लाया आज हर गांव में पक्का मकान देखने को मिलेगा सभी गरीब गार्बो के छत है एक कड़ी आगे बढ़ाते हुये प्रधानमंत्री जी ने शुद्ध जल घर तक पहुँचाने का काम कर रही है। विधायक ने ग्रामीणों के पीडीएस दुकानदार के खिलाफ आवेदन को देखते ही कहा कि डीलर क्या करें केंद्र सरकार गरीबों के लिये 12 महीने का राशन देती है लेकिन झारखंड सरकार का एक वर्ष 9 महीने में ही वित्त जाता है और जो राशन बच जाता है उसे झारखण्ड के मुख्यमंत्री के द्वारा बंगला देश मे बेच दिया जाता है तो कैसे गरीबों को राशन मिलेगा केंद्र सरकार हर माह राशन मानक के अनुरूप दिया जाता हो लेकिन राज्य में भ्र्ष्टाचार इतना बढ़ गया है कि गरीबो का अनाज भी गटक जा रहे है।
उन्होंने कहा कि आपसे किया अपना हर वादा हमने निभाया है। हमने आपके घर तक नल जल योजना के तहत पीने का शुद्ध पानी पहुंचाने का कार्य किया। साथ ही इस गांव में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य सहित अन्य कार्यों को धरातल पर उतारा। हमने हमेशा आपका बेटा बन कर आपका कार्य किया है। विधायक भानु प्रताप शाही ने अमरोरा के जनसभा में कहा कि अमरोरा मुख्य पथ से चिनियाही तक का सड़क निर्माण का कार्य बहुत जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा साथ ही स्तरोन्नत उच्य विद्यालय अमरोरा का भी चाहर दिवारी का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा ने किया जबकि मंच संचालन इग्नायुसुष बाड़ा ने किया। मौके विधायक प्रतिनिधि उपेन्द्र दास,विनोद चौधरी,जितेंद्र यादव,सुनील रोशन, रामकृपाल द्विवेदी,रामपृत गुप्ता,मझिगांवा पंचायत मुखिया बिन्दा देवी,करिवाडीह पंचायत मुखिया मंशा देवी,बुद्धनाथ गुप्ता,अरुण सिंह,बैजू साह, पूरन सिंह लालू ठाकुर,सहित कई लोगों उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play