whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168512 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

खबर माझिआंव से

location_on मझिआंव access_time 28-Sep-23, 04:36 PM visibility 680
Share



खबर माझिआंव से


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : ईद उल मिलादुनबी के अवसर पर गुरुवार को मझिआंव एवं जोगीबीर से जुलूस निकाली गई।जो पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइशी के बर्सी पर युवा कलाकार गुड्डू रंगसाज ,सोनु रंगसाज ,नुरे आलम,मो:समीम अंसारी, सरताज अंसारी, इंतखाब हुसैन, ताहिर अंसारी, परवेज अंसारी, तस्लीम अंसारी ,सोनू खलीफा हलीम अंसारी, सहित अन्य कलाकारों के द्वारा काबा शरीफ एवं मदीना शरीफ की आकृति का बनाया गया शैलाब, जिसे जुलुस में शामिल किया गया जो काफी लोगों के द्वारा देखने पर प्रशंसा करते पाए गए। जुलूस में झंडा एवं खाने काबा का मकबरा, के झांकी पूरे गाजे -बाजे के साथ निकाली गई। जो मेंन रोड, बस स्टैंड,मेन बाजार ,ब्लॉक रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय के समिति स्थित कर्बला के पास यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Advertisement
इस पर्व को लेकर‌ जुलूस में आकर्षक ढंग से सजाया हुआ रथ जो शोभा बढ़ा रहा था । मस्जिद को भी आकर्षक ढंग से फूल मालाओं से एवं बिजली से जगमगाया गया। इस जुलुस का नेतृत्व मझिआंव जामा मस्जिद के मौलाना सिद्दीक रज्जा,के द्वारा किया गया ,ईस मौके पर सदर मंसूर खां, जोगी वीर मस्जिद के मौलाना असलम, सदर नेयाज अंसारी, गुड्डू रंगसाज,नौशाद खां,शमशाद खां,सकील अंसारी, सुखाड़ी मियां इसराईल खां,आजाद अंसारी, नईम अंसारी,हैदर अंसारी, पिंटू खां, जिया उल हक खां,मयुनुदीन अंसारी,कलिम अंसारी,मो: मुस्लिम अंसारी, हाजी मजहर सहित काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इसमें भाग लिए।इस मौके पर शांति बनाए रखने के लिए थाना के एसआई विकास कुमार,रंजित कुमार सहित पुलिस बल तैनात थी ।
Advertisement
बरडीहा एमओ ने चार डीलरों को भेजा स्पष्टीकरण बरडीहा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार भारती के द्वारा चार डीलरों को स्पष्टीकरण भेजा है ।जिसमे सभी चारों जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों से 24 घंटा के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने के लिए निर्देश दिया है अन्यथा उनके विरुद्ध उन पर कार्रवाई के लिए जिला में लिखीत भेजने की बात लिखा है जिन डीलरों को स्पष्टीकरण भेजा गया है उसमें: अजीत गुप्ता जन वितरण प्रणाली के दुकानदार लालगाड़ा एवं सलगा, पार्वती महिला मंडल समिति जन वितरण प्रणाली विक्रेता नवाडीह एवं जतरो- बंजारी, सरस्वती स्वयं सहायता समूह जन वितरण प्रणाली के विक्रेता आदर पंचायत के बरक्षाबांध एवं शिवशंकर प्रसाद जन वितरण प्रणाली विक्रेता कोलहुआ एवं सुख नदी का नाम शामिल है।
Advertisement
दिए गए स्पष्टीकरण में लिखा गया है कि 22 सितंबर को बुलाई गई जन वितरण प्रणाली के समीक्षा बैठक में उक्त चारों डीलर अनुपस्थित पाए गए थे। जिससे उनके क्षेत्राधीन में गरीबों का वितरण किये जाने वाला राशन से संबंधित समीक्षा से बंचित होना पड़ था,तथा वहां की लाभुकों को मिलने वाला राशन पर चर्चा नहीं हो सकी थी । नेहा समूह को निलंबित कर दूसरे डीलर से किया गया टैग जन वितरण प्रणाली के दुकानदार मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसका खामियाजा लाभुको को भुगतना पड़ रहा है। जिसका जीता- जागता साबुत करमडीह के नेहा स्वयं सहायता समूह है । जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नितेश भास्कर ने बताया कि उक्त डीलर के खिलाफ कार्डधारियों के द्वारा ब्लॉक परिसर पर कई बार धरना प्रदर्शन किया गया ।
Advertisement
जिसमें राशन वितरण में भारी अनिमियतता एवं जिसमें राशन की 15-20किलोग्राम की भारी- भरकम कटौती एवं राशन में प्रति किलोग्राम दो रुपये के हिसाब से पैसा भी लेने,ईपओष मशीन में लाभुकों से अंगुठा लगवाकर राशन नहीं देने सहित अन्य शिकायत कार्डधारियों के द्वारा लिखित एवं मौखिक रूप से की गई थी ,जो स्थल पर जांच के बाद आरोप सत्य पाया गया था।जिसके आलोक में सबसे पहले 9/9/23, 19/9/23 एवं 21/9/ 23को तीन बार नोटिस देने के बावजूद भी कार्यकलाप में कोई सुधार नहीं हो सकी ।तथा स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। जिसे उस डीलर को निलंबित करते हुए जिला में वरीय पदाधिकारी को नीलाम पत्र भेजा गया है। तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देशानुसार नेहा समुह के डीलर के सभी लाभुकों को नगर पंचायत क्षेत्र के आमर गांव निवासी सह जन वितरण प्रणाली के दुकानदार विनोद पांडेय के दुकान से टैग किया गया है , तथा वहां पर कर्मियों को प्रति नियुक्ति कर सभी लाभुकों को हर हाल में राशन पूर्ण रूप से वितरण कराने का सख्त निर्देश दिया गया है ,तथा नेहा स्वयं सहायता समूह से ई -पोस मशीन जप्त करते हुए उसपर 41 क्विंटल 47 किलो 300 ग्राम राशन रिकवरी है, उसे जमा करने का निर्देश दिया गया है।
Advertisement
अन्यथा प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play