whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27204153
Loading...


भगत सिंह के 116वीं जयंती के पर भगत सिंह के सपनो का भारत विषय पर विचार गोष्ठी संपन्न

location_on बंशीधर नगर access_time 28-Sep-23, 04:31 PM visibility 667
Share



भगत सिंह के 116वीं जयंती के पर भगत सिंह के सपनो का भारत विषय पर विचार गोष्ठी संपन्न


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में अल्का मैरेज हॉल में शहीदे आजम भगत सिंह के 116वीं जयंती के अवसर पर भगत सिंह के सपनो का भारत विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. विचार गोष्ठी का शुभारंभ शहीदे आजम भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया.विचार गोष्ठी में भाकपा नेता गणेश सिंह ने भगत सिंह के सपनो का भारत विषय पर अपना विचार व्यक्त करते हुये विषय प्रवेश कराया.विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता भाकपा के पूर्व राज्य सचिव का0 के0डी0 सिंह ने कहा कि आज पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है.ऐसी परिस्थिति में भगत सिंह की जयंती का आयोजन किया जाना बहुत ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने कहा था क्रांति से हमारा अभिप्राय है-अन्याय पर आधारित मौजूदा समाज व्यवस्था में आमूल परिवर्तन. क्रांति के लिये खूनी लड़ाइयां अनिवार्य नही है और न व्यक्तिगत प्रतिहिंसा के लिये कोई स्थान है.यह बम और पिस्तौल का विचारधारा नही है.यह विचारधारा साफ समझता है कि समाज का प्रमुख अंग होते हुये भी आज मजदूरों को उनके प्राथमिक अधिकार से वंचित रखा जा रहा है.उनकी गाढ़ी कमाई का सारा धन शोषक पूंजीपति हड़प रहे है.अन्नदाता किसान आज अपने परिवार सहित दाने दाने के लिये मोहताज हैं. दुनिया भर के बाजारों को कपड़ा मुहैया करनेवाला बुनकर अपने व अपने बच्चों को तन ढ़कने भर भी कपड़ा नही पा रहा है.उन्होंने कहा कि यह असमानता और लादा गया भेदभाव दुनिया को एक बहुत बड़ी उथल पुथल की ओर लिये जा रहा है.यह स्थिति अधिक दिनों तक कायम नही रह सकती.उन्होंने कहा कि भगत सिंह के सपनो को साकार करने का मतलब गांवो को मजबूत करना.उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ सत्ता के गलियारों से सम्भव नही है,बल्कि संघर्ष के रास्ते से ही सम्भव है.आइये भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिये संघर्ष के रास्ते पर चलने का संकल्प लें. भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि भगत सिंह ने समता मूलक शोषण विहीन और धर्म निरपेक्ष देश का सपना देखा था.उनका सपना था कि यदि मुझे फांसी हो जाने के बाद क्रांतिकारी विचारों की सुगंध हमारे नवजवानों को मदहोश करेगी और वे क्रांति के लिये पागल हो उठेंगे.नवजवानों का यह पागलपन ही ब्रिटिश साम्राज्यवादियों के नाश का कारण बनेगा.उन्होंने उपस्थित लोगों से संघर्ष का रास्ता अपनाने की अपील किया.भाकपा माले के नेता वरुण बिहारी यादव ने कहा कि भगत सिंह के सपनो का भारत बनाने के लिये अन्याय के विरुद्ध संघर्ष तेज करने का संकल्प लेना होगा.विचार गोष्ठी में भाकपा के जिला सचिव राजकुमार राम,रामेश्वर प्रसाद अकेला,देवीदयाल मेहता,कृष्णा मेहता,सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम जायसवाल, एसयूसीआई के शिवकुमार सिंह,सीपीआईएम के जिला सचिव जयप्रकाश गुप्ता,कांग्रेस नेता ईश्वरी चौधरी,जदयू नेता रवि प्रकाश उर्फ बबलू,झामुमो नेता मुकेश कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार,किरण देवी सहित अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किया. विचार गोष्ठी में इनुस खान,मदन प्रसाद,श्री राम,रामनाथ उरांव,गोपाल विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, गोपाल यादव,राजेन्द्र विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.विचार गोष्ठी की अध्यक्षता खलील खां ने किया.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play