whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207105
Loading...


झामुमो और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू : बसपा

location_on मेराल access_time 27-Sep-23, 06:44 PM visibility 661
Share



झामुमो और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू : बसपा


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव शिवकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि झामुमो और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि देश में 60 साल तक कांग्रेस ने केंद्र में राज किया, जबकि 15 वर्षों तक भाजपा सत्ता में रही। इन दोनों पार्टियों ने ही हमेशा दलित, शोषित एवं वंचित का रास्ता रोकने का काम किया। भाजपा देश के संविधान को बदल देना चाहती है। बाबा साहब के सपनों को कुचलने का प्रयास कर रही है। जबकि झारखंड प्रदेश में सत्तासीन झामुमो, कांग्रेस, राजद समर्थित सरकार भ्रष्टाचार में लीन है। गढ़वा विधानसभा में इन दोनों पार्टियों ने अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। आए दिन अखबारों में झामुमो और भाजपा एक दूसरे के करतूत को उजागर कर रही है।
यहां दोनों पार्टियों के नेताओं को आम जानता, शिक्षित बेरोजगार युवाओं के दुःख दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। महंगाई चरम पर है प्रतिदिन सैकड़ो युवाओं का पलायन हो रहा है इस पर किसी भी नेता का बयान नहीं आ रहा है। दोनों ही पटिया यहां अपना जागीर समझकर मैच फिक्सिंग करना चाहते हैं जो बसपा के जागरूक कार्यकर्ता कभी नहीं होने देंगे। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इन दोनों पार्टियों को बसपा सबक सिखाएगी। शिवकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान दिया तो कांशीराम ने आंदोलन और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संघर्ष कर समाज को जागरूक करने का काम किया। आज संगठन को मजबूत करने के लिए सबसे पहले युवाओं की हिस्सेदारी 50 फीसद होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक बदलाव के लिए सत्ता की चाबी होना जरूरी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play