whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167019 readers visited
Loading...

Advertisement

विरोधियों की नकारात्मक राजनीति से कोई फर्क नहीं, विकास के पथ पर बढ़ता रहेगा गढ़वा : मंत्री

location_on गढ़वा access_time 26-Sep-23, 06:14 PM visibility 682
Share



विरोधियों की नकारात्मक राजनीति से कोई फर्क नहीं, विकास के पथ पर बढ़ता रहेगा गढ़वा : मंत्री


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रमकंडा प्रखंड के बरवा स्कूल के मैदान में आयोजित करमा पूजा महोत्सव के दौरान भाजपा छोड़कर 50 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि हेमंत सरकार के बेहतर कार्यों का परिणाम है कि आज पूरे गढ़वा जिला सहित राज्य भर में दूसरी पार्टियों को छोड़कर लोग काफी संख्या में झामुमो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को पहली बार झारखंडी जनमानस की सरकार मिली है। जनता सरकार के कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट है।
Advertisement
मंत्री ने कहा कि गढ़वा की जनता अच्छी तरह से जानती है कि आज से चार वर्ष पूर्व गढ़वा की क्या स्थिति थी, और आज गढ़वा की स्थिति सबके सामने है। पूरी तरह से जर्जर एवं खोखला हो चुके गढ़वा में चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है। लोग इस बात को अच्छी तरह से समझ चुके हैं। सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोगों का रुझान झामुमो की ओर बढ़ा है। मंत्री ने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। जनता के आशीर्वाद और सहयोग से सफल भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे झूठ एवं फरेब की राजनीति नहीं करते हैं। बल्कि ईमानदारी पूर्वक क्षेत्र के विकास एवं जनता के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिनिधि में यदि काम करने की इच्छा शक्ति हो तो क्षेत्र को विकसित बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
Advertisement
विपक्ष के विकास विरोधी एवं नकारात्मक राजनीति से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। वे हमेशा जनता के आशीर्वाद से गढ़वा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते रहेंगे। मौके पर मुख्य रूप झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह छोटू, दिलीप गुप्ता, अहमद अली अंसारी, आशीष गुप्ता, दीपक सोनी, कार्तिक पांडेय, पप्पू यादव आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में मुख्य रूप से चंदन प्रसाद कमलापुरी, नंदा प्रसाद कमलापुरी, उप मुखिया श्रवण गौड़, विजय कुमार गुप्ता, रामदुलार मांझी, नथुनी कोरवा, विकास कुमार रवि, श्रवण पासवान, सतन भुईहर, बिगन भूइहर, राजेश कुशवाहा, शिवनाथ मेहता, गुलाब भूइहर, सुरेंद्र, आशीष कुमार सिंह, विशाल, परमिंदर, सुधीर कुमार रवि, बाल गोविंद राम, मोहर पासवान, राजकुमार राम, दीपू पासवान, आर्यनत पासवान, विजय कुमार रवि, रामलाल राम, शर्मा राम आदि का नाम शामिल है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play