whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168490 readers visited
Loading...

Advertisement

करमा पर्व महोत्सव में मांदर बजाकर झूमे मंत्री, किया साड़ी व मांदर का वितरण

location_on गढ़वा access_time 26-Sep-23, 05:29 PM visibility 679
Share



करमा पर्व महोत्सव में मांदर बजाकर झूमे मंत्री, किया साड़ी व मांदर का वितरण


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले भर में करमा पूजा की धूम रही। विभिन्न गावों में काफी धूमधाम से करमा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विभिन्न गांवों में आयोजित पूजा समारोह में भाग लिया। इन मौकों पर मंत्री ने उपहार स्वरूप साड़ी एवं मांदर का वितरण किया। तत्पश्चात सामूहिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय आदिवासी महासभा प्रखंड कमिटी रंका के तत्वाधान में बरदरी गांव स्थित आम बगीचा परिसर में, गढ़वा प्रखंड के कुसमाहा गांव, बरवाडीह, रमकंडा प्रखंड के बरवा, रमकंडा स्कूल के मैदान में, चिनियां प्रखंड आईटीआई परिसर चिनियां, मेराल प्रखंड में बाना, लातदाग, गढ़वा प्रखंड में बीरबंधा तथा नगदरवा आदि गांव में आयोजित करमा पूजा महोत्सव में मंत्री श्री ठाकुर ने भाग लिया।
Advertisement
इन स्थानों पर मंत्री ने दीप जलाकर एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि हम सब अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं। सभी को करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं खुशहाल रहने की कामना की। मंत्री ने कहा कि करमा पर्व भादो मास की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। भाई की सुख समृद्धि के लिए बहने उपवास करती है। यह पर्व झारखंड के आदिवासी मूलवासी सभी मिलकर मनाते हैं। कर्मा झारखंड के आदिवासियों का एक प्रमुख त्योहार है। इस मौके पर पूजा करके आदिवासी अच्छे फसल की कामना भी करते हैं। साथ ही बहनें अपने भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं। करमा के अवसर पर पूजा प्रक्रिया पूरा होने के बाद झारखंड के आदिवासी मूलवासी ढोल मांदर और नगाड़ा के थाप पर झूमते है एवं सामूहिक नृत्य करते हैं।
Advertisement
यह पर्व सभी लोगों के लिए परंपरा की रक्षा के साथ-साथ मनोरंजन का भी एक अच्छा साधन है। यह पर्व झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा एवं बंगाल के आदिवासियों द्वारा भी धूमधाम से मनाया जाता है। मौके पर मुख्य रूप झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम सचिव, मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह छोटू, दिलीप गुप्ता, अहमद अली अंसारी, रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता, युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक सोनी, कार्तिक पांडेय, पप्पू यादव आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play