whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27202830
Loading...


जायट्स सेवा सप्ताह समापन समारोह संपन्न

location_on गढ़वा access_time 25-Sep-23, 03:14 PM visibility 670
Share



जायट्स सेवा सप्ताह समापन समारोह संपन्न


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस 17 सितम्बर के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के पश्चात जायन्ट्स परिवार गढ़वा का संयुक्त समापन समारोह जायन्ट्स अध्यक्ष कमलेश गुप्ता की अध्यक्षता में स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में संपन्न हुआ। जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा के आतिथ्य में हुए इस समापन समारोह में गढ़वा के सभी ग्रुप जायन्ट्स गढ़वा, गढ़वा सहेली, गढ़वा आस्था एवं यंग जायन्ट्स के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन केंद्रीय कमेटी सदस्य अजय कांत पाठक, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केसरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी एवं एम पी केसरी, फेडरेशन उपाध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता एवं फेडरेशन पदाधिकारी सीमा केसरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
समापन समारोह में सभी ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक अपने ग्रुप के द्वारा किये गए सेवा कार्यो का विवरण प्रस्तुत किये। इस मौके पर जायन्ट्स पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा शहर में जायन्ट्स के चार ग्रुप हैं जो पूरे साल पीड़ित मानवता की सेवा में लगे रहते हैं। रक्तदान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, स्वच्छता अभियान, प्रदूषण कम करने एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, जलसंरक्षण, सड़क सुरक्षा, पौधरोपण आदि अनेक कार्य करता है जिससे गरीब मजदूरों तक उसका लाभ पहुचाने एवं समाज को जागरूक करने में जायन्ट्स हमेशा लगा रहता है। कार्यक्रम में उपस्थित रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ एम पी गुप्ता , लायंस क्लब के जोनल चेयरमैन उमेश अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जायन्ट्स परिवार द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो की प्रशंसा की।
इस अवसर जायन्ट्स के पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी, मनोज केशरी हिंदुस्तान सेनेटरी, अशोक केशरी, राकेश केशरी, अवधेश कुशवाहा, मनोज केशरी सन रेडियो ,चंदन चन्द्रवंशी, मनदीप सोनी,डॉ बीरेंद्र कुमार,चंद्र प्रकाश अग्रवाल, दीपक केशरी,अशोक विश्वकर्मा, रितेश केशरी जायन्ट्स सहेली की अध्यक्ष रितु जायसवाल, फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी पूर्व अध्यक्ष लता गुप्ता, गायत्री गुप्ता, माला केशरी, शुषमा केशरी, रीना अग्रवाल, संध्या केशरी, रंजना जायसवाल, वीणा केशरी, संगीता गुप्ता, वन्दना सोनी, बिमला केशरी,वर्षा अग्रवाल, रीना केशरी जायन्ट्स आस्था के उपाध्यक्ष डॉ आशीष गुप्ता, विराट राजा, वेदप्रकाश शर्मा, यंग जायन्ट्स अध्यक्ष अंशित केशरी, प्रियांशु केशरी, मनीष केशरी आदि अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन ग्रुप के सचिव चंद्रभूषण सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन मजीबुद्दीन खान ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play