whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 25468073
Loading...


खेल का हब के रूप में विकसित होगा गढ़वा : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 21-Sep-23, 04:24 PM visibility 659
Share



खेल का हब के रूप में विकसित होगा गढ़वा : मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान गढ़वा में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं खिलाड़ियों के सम्मान में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा स्थित अपने आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सह भोज का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विजेता एवं उप विजेता टीम के सभी खिलाड़ी, पदाधिकारी, गढ़वा में मौजूद सभी खिलाड़ियों सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। बाहर से कलाकारों एवं स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मंत्री श्री ठाकुर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अन्य लोगों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में आयोजित अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट बहुत ही बेहतर तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सफल आयोजन में आयोजन समिति, सभी जिलों के खिलाड़ी, पदाधिकारी, गढ़वा जिला फुटबाल संघ, एथलेटिक्स संघ, अन्य सभी खेल संघों के पदाधिकारी, सदस्य, जिले के अधिकारी एवं झामुमो कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोगों आदि सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन सबों के सहयोग से ही इस फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन सफल हो पाया है। इसके लिए मैं सभी को बहुत बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूं।
उन्होंने कहा कि यदि लोगों का इसी तरह से सहयोग मिलता रहा तो भविष्य में और भी बड़े स्तर पर खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा खेल का हब के रूप में विकसित होगा। जिससे गढ़वा की एक अलग पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार पूरे राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के खिलाड़ी सिर्फ देश में ही नहीं पूरे विश्व में झारखंड का परचम लहराएं। मौके पर मुख्य रूप से आईजी राजकुमार लकड़ा, उपयुक्त शेखर जमुआर, एसपी दीपक पांडेय, गढ़वा एसडीओ राज महेश्वरम, रंका एसडीओ राम नारायण सिंह, झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव गुलाम रब्बानी, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जितेंद्र सिन्हा, कंचन साहू, आयोजन समिति के सचिव आलोक मिश्रा, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार सिंह गढ़वा, एसडीपीओ अवध कुमार यादव, श्री बंशीधर नगर एसडीपीओ प्रमोद केशरी, चंद्रचूड़ सिंह, राजकमल तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, आशुतोष पांडेय, राजा सिंह, दिलीप गुप्ता, नसीम अख्तर, विकास पांडेय सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 13-Nov-25, 08:18 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

सुश्रुत सेवा संस्थान अस्पताल में नि:शुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 16-Nov-25, 05:22 PM

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 13-Nov-25, 08:18 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान में गुरु नानक देव जी का प्राकट्य दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 07-Nov-25, 05:05 AM

श्रीहनुमान चालीसा के नियमित पाठ से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

location_on गढ़वा
access_time 16-Oct-25, 05:34 AM

बड़े सपने देखना गलत नहीं, अपितु उसे पूरा करने के लिए प्रयास न करना गलत है : शालिनी झा

location_on गढ़वा
access_time 14-Oct-25, 06:08 AM

संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूँगा : विनोद पाठक

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 08:24 PM

रमना में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत, शव देखकर फूट-फूटकर रोए परिजन

location_on रमना
access_time 13-Oct-25, 08:15 PM

सिराज खान ने किया कमेटी का विस्तार, दूसरे गुट पर लगाया समाज तोड़ने का आरोप

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 08:09 PM

पेशका उच्च विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 07:55 PM

गढ़वा में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की पहल : 44 केंद्रों पर 524 शिक्षकों का एक्स्ट्रामार्क्स एजेंसी के द्वारा प्रशिक्षण आज से शुरू

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 03:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play