whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27196245
Loading...


अज्ञात हमलावरों ने समस्ता माईक्रो फाइनेंस कम्पनी के दो कर्मियों पर चाकू से किया जानलेवा हमला

location_on भवनाथपुर access_time 20-Sep-23, 06:43 PM visibility 681
Share



अज्ञात हमलावरों ने समस्ता माईक्रो फाइनेंस कम्पनी के दो कर्मियों पर चाकू से किया जानलेवा हमला


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : थाना क्षेत्र के बुका तितही टोला में मंगलवार की देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति ने समस्ता माईक्रो फाइनेंस कम्पनी के दो कर्मियों पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उक्त दोनों कर्मी समस्ता कम्पनी के ब्रांच मैनेजर है, जिसमे पलामू जिला के हैदरनगर निवासी अक्षय कुमार तथा गिरिडीह निवासी सदाम हुसैन का नाम शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, एसआई सहदेव साह, कुंदन यादव, सअनि मुनेश्वर राम विरोधी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर ईलाजरत कर्मी से चाकूबाजी की घटना की जानकारी ली। उसके निशानदेही पर पुलिस ने इस घटना में घायल होने से डरकर तितही टोला के एक घर में छुपे समस्ता फाइनेंस कम्पनी के एक अन्य कर्मी सदाम हुसैन को सकुशल बरामद कर उसे ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार समस्ता फाइनेंस कम्पनी के उक्त दोनों ब्रांच मैनेजर मंगलवार की शाम करीब 7 बजे पड़वा चट्टान स्थित तितही टोला में पैसा कलेक्शन हेतु गए हुए थे। इसी बीच हाथ में चाकू लिए एक अज्ञात हमलावर आ धमका तथा उक्त कर्मियों के पीठ, हाथ, पैर में ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुई घटना से वहाँ अफरा तफरी मच गई। कर्मी अक्षय कुमार घायलावस्था में ही किसी तरह वहाँ से पैदल भागते हुए अस्पताल पहुंचा। वहीँ इस घटना में एक अन्य कर्मी सदाम हुसैन हाथ में चाकू लगने से घायल हो गया। वह भागते हुए तितही टोला के एक घर में छुप कर अपनी जान बचाई। बाद में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे बरामद कर ईलाज के अस्पताल लाया। उधर स्थानीय पुलिस चाकूबाजी की घटना में शामिल अज्ञात व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play