whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162485 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

खबर मेराल से

location_on मेराल access_time 20-Sep-23, 06:29 PM visibility 794
Share



खबर मेराल से


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : हासनदाग मे दुर्गा पूजा कमेटी गठित मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव स्थित देवी मंडप प्रांगण में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया। साथ ही पुरानी दुर्गा पूजा कमेटी को भंग कर नई दुर्गा पूजा कमेटी का गठन किया गया। गठित नई कमेटी का अध्यक्ष अविनाश चौबे, उपाध्यक्ष मानदेव बैठा,सचिव राजेंद्र चौधरी, उप सचिव संतोष चौधरी कोषाध्यक्ष मानिकचंद चौधरी उपकोषाध्यक्ष आरकेस चंद्रवंशी को बनाया गया।इसके कमल किशोर चौबे बिगन राम अंतू चौधरी इलायची राम रामनाथ चौधरी राजबली चौधरी द्वारिका चौधरी सुरेंद्र चौधरी देवदत्त चौधरी राजेंद्र चौधरी को सदस्य बनाया गया।
Advertisement
इस मौके पर बुद्धदेव चौधरी मानदेव चौधरी मालू चौधरी बदन चौधरी काशीनाथ चौधरी बिट्टू चौबे सुदर्शन विश्वकर्मा हीरामन चौधरी आदि शामिल थे। सुंदरकांड का पाठ म प्रसिद्ध व्यवसाई वीरेंद्र प्रसाद के आवास पर सुंदरकांड मानस मंडली द्वारा मंगलवार की रात्रि संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। महान आयोजन में गढ़वा के अलावे मेराल लगमा खजूरी अकलवानी बाना, गोंदा, लातदाग सहित कई गांवों से बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सुंदरकांड पाठ की शुरुआत आयोजक वीरेंद्र प्रसाद एवं उनकी पत्नी तथा परिवार वालों द्वारा राम दरबार, हनुमतलला तथा रामचरितमानस का षोडशोपचार विधि से पूजाअर्चन के बाद मंगलाचरण एवं हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ।
Advertisement
करीब 3 घंटे तक चला संगीतमय सुंदरकांड के पाठ के दौरान मानस मंडली के लोगों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित महिला पुरुष तथा बच्चों ने भी सुंदरकांड का पाठ किया तथा ईश्वर से सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। गौर तलब हो कि सुंदरकांड पाठ का अखंड 455 वा आयोजन मंगलवार को संपन्न हुआ। गढ़वा के बिशनपुर मुहल्ला से प्रारंभ होकर मानस मंडली की ख्याति संपूर्ण गढ़वा जिले के साथ-साथ पलामू तक फैल चुकी है। मानस मंडली से प्रेरित होकर ग्रामीण क्षेत्र मे लोग प्रत्येक शनिवार तथा मंगलवार को मंदिर में या सार्वजनिक स्थल पर इकट्ठा होकर सुंदरकांड तथा हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे हैं। इस आयोजन से लोगों मे धार्मिक सद्भावना के साथ-साथ सामाजिक समरसता भी बढ़ी है।
Advertisement
, युवा पीढ़ी धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम से भी जुड़ने लगे हैं। इस दिन आयोजक वीरेंद्र प्रसाद की पोती का अन्नप्राशन भी था जिसके मद्देनजर मानस मंडली के अरविंद तिवारी द्वारा बधाई गीत प्रस्तुत की गई जिससे विशेष कर महिलाएं काफी आनंदित थी।आयोजन में मुख्य गायक अरुण दुबे बृजेश पांडे अमरेंद्र कुमार मिश्र अशोक पटवा आत्मा पांडे द्वारिका नाथ पांडे सतीश दुबे राजनाथ दुबे दिवाकांत पाठक त्रिपुरारी पांडे मृत्युंजय पांडे रघुपत सिंह अरविंद तिवारी शेखर सिंह दिलीप श्रीवास्तव मार्कंडेय तिवारी चंद्रशेखर दुबे सुबोध सोनी बृजमोहन प्रसाद राकेश रंजन चौबे संजय भगत डॉक्टर अनिल शाह आनंद जायसवाल प्रभु केसरी अजय सिंह देवेंद्र शर्मा धनवंत प्रसाद जय राम तिवारी विनोद कुशवाहा संजय सोनी यशवंत पांडे राजू विश्वकर्मा एसके पांडे, मिथिलेश प्रसाद डाक्टर लालमोहन, महेंद्र प्रसाद विजय प्रसाद गुप्ता गोरखनाथ शाह अखिलेश गुप्ता रामनाथ ठाकुर राजीव पांडेय उमेश सिंह मुखिया गौरी देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play