whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26479688
Loading...


2 माह के बदले एक माह का अनाज दिए जाने के विरोध में लाभार्थियों ने वीडियो को आवेदन देकर किया करवाई की मांग

location_on मेराल access_time 18-Sep-23, 04:36 PM visibility 664
Share



2 माह के बदले एक माह का अनाज दिए जाने के विरोध में लाभार्थियों ने वीडियो को आवेदन देकर किया करवाई की मांग


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल प्रखंड के संगवारिया गांव के डीलर दो माह के जगह पर एक माह का राशन देने से नाराज कार्याधारियों ने सोमवार को बी डी ओ सह एमओ को उपायुक्त के नाम शिकायत पत्र सौंप कर डीलर बिहारी राम पर कार्रवाई करने की मांग की है। झामुमो नेता अतहर अली अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्डधारियों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रभारी एम ओ प्रवेश कुमार साव को उपायुक्त के नाम का शिकायत पत्र सोपा। ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर बिहारी राम द्वारा दो माह का अंगूठा लगवा कर केवल एक माह का राशन दिया जा रहा है। लोगों की शिकायत है कि डीलर द्वारा अगस्त एवं सितंबर महीने का केवल 5 किलो अनाज दिया जा रहा है। कार्डधारियों ने डीलर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द करने तथा लाभुकों को नियमानुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की है।
मांग करने वालों में कमलेश कुमार जोखू शाह विश्वनाथ शाह प्रसाद राम सागर सिंह विजय सिंह संतोष राम नीलकंठ कुमार जितेंद्र सिंह रीता देवी सरिता देवी सविता देवी सुषमा देवी ललती देवी सीता देवी कबूतरी देवी प्रमिला देवी अजय राम रघुनाथ सिंह उपेंद्र शाह जोगीराम संजय शाह रमेश शाह के एमआईएम के प्रखंड अध्यक्ष मो अली सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इस संबंध में पूछे जाने पर बी डी ओ सह एम ओ प्रवेश कुमार साव ने कहा कि संगवारिया के कार्डधारियों की शिकायत मिली है। डीलर को दो माह का पूरा-पूरा राशन देने का निर्देश दिया गया है। पूरा राशन नहीं देने पर डीलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play