whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212452
Loading...


अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य हलुवाई समाज ने मनाया बाबा गणिनाथ महाराज की जयंती

location_on गढ़वा access_time 16-Sep-23, 06:36 PM visibility 707
Share



अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य हलुवाई समाज ने  मनाया बाबा गणिनाथ महाराज की जयंती


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य हलुवाई समाज के तत्वावधान में बाबा गणिनाथ महाराज की जयंती धुमधाम से मनाया गया। जयंती शहर के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरेज हॉल में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में गढ़वा जिला के अलावे झारखंड प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ अनिल साव ने कहा कि समाज के सभी लोगों को संगठित होने की आवश्यकता है। जब तक संगठित नही होंगे, समाज का विकास होना असंभव है। उन्होने कहा कि समाज के लोगों को शैक्षणिक, राजनैतिक के साथ- साथ सभी क्षेत्रों में बेहतर करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि समाज के लाेगों को स्वतंत्र हाेकर व्यवसाय करने की जरूरत है।
किसी के दबाव में किसी तरह का कार्य न किया जाए। सूरज गुप्ता ने कहा कि समाज में फैली कुरितियों को दूर करने की बात कही। उन्होने कहा कि समाज में दहेज प्रथा, शराब, नशाखोरी जैसी बुराईयां फैली हुई है। इसे दूर करने की जरूरत है। तभी समाज बेहतर कर सकता है। रामदास साहू ने कहा कि आज काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए हैं। इससे साबित होता है कि समाज के लोग पूर्व की अपेक्षा वर्तमान समय में काफी जागरूक हुए हैं। अंजली गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा के बिना कोई भी समाज बेहतर नही कर सकता है। कहा कि अपने बच्चे-बच्चियों को उच्च शिक्षा जरूर दें। बच्चे-बच्चियों को पढ़ने में असुविधा हो तो उन्हें मदद मिलकर समाज के लोग मदद करे।
साथ ही साथ ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। जबतक हमारा संगठन मजबूत नही होगा तब तक राजनीतिक लाभ नहीं मिल पाएगा। इंटर एवं मैट्रिक में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद आदि लोगो ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र मधेशिया व अनिल मधेशिया ने किया। इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष उमानाथ गुप्ता, अनिल प्रसाद, जगनारायण प्रसाद, महामंत्री विजय प्रसाद, डॉ सुरेन्द्र प्रसाद सोनू मद्धेशिया युवा समिति के मधुर मद्धेशिया, महेंद्र प्रसाद, अंतू मद्धेशिया मनदीप कुमार, दीपक कुमार, छोटू कुमार, अविनाश कुमार, कन्हैया कुमार, रुपेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, गोपाल प्रसाद, दिव्य प्रकाश, रघुबीर, रवि रंजन, मिंटू मद्धेशिया, विनोद प्रसाद, अनिल प्रसाद, शंभू प्रसाद, अनिल बदामी, मनोज प्रसाद, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार झारखंड लाइट, आशीष कुमार, मीना देवी, गायत्री देवी, आदि लोग उपस्थित थे।
कई कार्यक्रम किए गए आयोजित: जयंती समाराेह के अवसर पर कुर्सी रेस, मेंहदी प्रतियोगिता, वैवाहिक परिचय, निबंध प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मैट्रिक व इंटर के परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बेहतर करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play