whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166378 readers visited
Loading...

Advertisement

खबर भवराजपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 14-Sep-23, 07:09 PM visibility 735
Share



खबर भवराजपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना के एस आई कुंदन यादव ने गुरुवार को भवनाथपुर प्लस टू विद्यालय के छात्रा छात्राओं को सड़क सुरक्षा यातायात नियम ,साईबर क्राइम व डायन भूत कुप्रथा से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर रामेस्वर उपाध्याय ने छात्राओं से कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके हम स्वयं की और सामने वाले की भी जान बचा सकते हैं। हमारा जीवन अमूल्य है इसको क्षण भरके लापरवाही से आज लोग अपनी जान गंवा दे रहे है ।कहा कि जब भी पिता , भाई या अपने करीबी लोग बाइक चलाते है तो उन्हें जरूर हेलमेट पहनने को कहे। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे। कार चलाते समय हमेशा सीट-बेल्ट बांधेंगे।
Advertisement
वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करेंगे। हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा अपने स्वजन से पालन कराएंगे। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करना चाहिए। कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियम का पालन न करने के चलते होती हैं। जिसके कारण लोंगो को आर्थिक मानसिक परेशानी भी हो जाती है ।पुलिस अगर आपकी गाड़ी पकड़ती है तो आपको चालान के रूप में आर्थिक नुकसान के साथ साथ मानसिक परेशानी भी होती होगी । इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यातायात नियमों का अनुपालन खुद करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सड़क दुर्घटना में अगर कोई घायल दिखता है तो संवेदना दिखाते हुए 100 नम्बर या स्थानीय पुलिस को सूचित करें, जरूरी हो तो उसे 108 एम्बुलेंस को कॉल करे व एक अस्पताल तक भेजने में मदद करें यह सच्ची मानवता है।
Advertisement
वन्ही डायन भूत कुप्रथा के बारे में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो में लोग अशिक्षा व अंध विस्वास में पड़कर एक दूसरे को नुकसान के साथ साथ जघन्य हत्या तक करने को आतुर है डायन भुत सिर्फ एक अंध विस्वास है ।किसी को अगर बीमारी है तो उसका उपचार कराये नकी ओझागुनि के चक्र में पड़कर एक दूसरे पर आरोप लगाकर लड़ाई झगड़े करें सरकार के द्वारा भी डायन भूत कुप्रथा को लेकर बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार व नुक्कड़ सभा की जा रही है । साइबर क्राईम की आजकल हो रही घटना में लोग लोभ में आकर अज्ञात नम्बर से आये फोन से झांसे में आ रहे है जिससे बिना जानकारी के लॉटरी या सरकारी पैसा देने का प्रलोभन देकर ओटीपी मांगकर आपके खाते से पैसा निकासी कर लेता है जिससे लोंगो को झूठे प्रलोभन के बजाय ईमानदारी से कमाया पैसा लूटा रहे है जिससे भी बचना है ।
Advertisement
आप सभी छात्राओं अभी से ही अपने घरों व आसपास के लोंगो को इसके प्रति प्रचार प्रसार कर लोंगो को जागरूक करें। )प्रखण्ड क्षेत्र के बुका निवासी अमरेंद्र राउत के पुत्र शवलेश कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर प्लस टू हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अंकित त्रिवेदी एवं क्लर्क चंद्रकांत पांडेय पर एडमिशन के नाम पर दो हजार घूस मांगने एवं मानशिक पडताडित करने का आरोप लगाया है। दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि प्लस टू हाई स्कूल भवनाथपुर में नामांकन कराने गया हुआ था जिसमे प्रचार्य अंकित त्रिवेदी द्वारा बोला गया कि जाओ क्लर्क चंद्रकांत पांडेय से मिल लो एडमिशन हो जाएगा। उसके बाद मे क्लर्क से मिला इसमें क्लर्क के द्वारा आज आओ, कल आओ कह कर मुझे परेशान करते रहे।
Advertisement
फिर जब सभी बच्चों का एडमिशन हो गया तब हमने कहा की सभी का एडमिशन हो गया मेरा भी कर दीजिए। जिसके बाद मेरे एडमिशन फीस के बाद बतौर रिश्वत मेरे से दो हजार रुपये की मांग की गई। तो हमने कहा कि इतने दिनों से हो जाएगा हो जाएगा बोल रहे थे यही बात था तो आप पहले ही बोल देते हम कही और करा लेते अब तो हम कही के नही रहे। हमने काफी बिनती की लेकिन मेरा एडमिशन नही किए। उन्होंने ने कहा कि बिना पैसे लिए हम एडमिशन नही करेंगे। इसके लिए तुमको जहाँ पर जाना हो जा सकते हो। और मेरा कागजात वापस कर दिया।जिससे मैं काफी मानशिक रूप से परेशान हूँ। प्राचार्य और क्लर्क की मिलीभगत से मेरा कैरियर को बरबाद किया गया जिस से मैं काफी परेशान हूँ। इस बावत प्रधाना चार्य अंकित सिंह ने बताया कि वरीयता के आधार पर सभी लोंगो का नामांकन लिया गया है सीट से अधिक छात्र होने के बाउजूद अभी भी कई छात्र नामांकन ने वंचित है ।
Advertisement
छात्र के द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है ।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play