whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166173 readers visited
Loading...

Advertisement

खबर माझिआंव से

location_on मझिआंव access_time 14-Sep-23, 07:03 PM visibility 800
Share



खबर माझिआंव से


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : बरडीहा में अगस्त का राशन आधा मिला पोषण मशीन में लगव या अंगुठा:हो गी कार्रवाई अशोक भारती एम ओ:बरडीहा प्रखंड के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के द्वारा मनमानी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सभी लाभकों से पोस मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद अगस्त माह का राशन लाभुकों के बीच 5 किलो के जगह 2 किलो के हिसाब से दिया जा रहा है। एक यूनिट पर 3 किलो राशन की कटौती की जा रही है।डीलर द्वारा यह बताया जा रहा है कि मझिआंव एफसीआई गोदाम से ही राशन कम मिल रहा है। इसी कड़ी में कौवाखोह गांव के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार कपिल देव राम द्वारा अगस्त माह का राशन वितरण में लाभुकों के साथ काफी नाइंसाफी किया गया है। जिन लोगों को एक कार्ड पर पांच युनिट पर 25 किलोग्राम राशन मिलता था उसे 12 किलोग्राम राशन यानि आधा दिया दिया गया है, तथा पोस मशीन में अंगूठा भी लगवा लिया गया है ।
Advertisement
दौरान राशन कार्ड धारीयों से प्रत्येक यूनिट पर 3 किलोग्राम के हिसाब से राशन की कटौती करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में राशन कार्ड धारी रामेश्वर पांडेय, बसंत पांडेय, रामचंद्र सिंह, उतमी देवी, कमोदा कुंवर, कबूतर कुंवर, पूनम देवी सहित अन्य राशन कार्ड धारीयों ने बताया कि डीलर द्वारा प्रत्येक यूनिट पर 3 किलोग्राम चावल की कटौती करते हुए वितरण किया है। बताया कि डीलर से पूछे जाने पर बताया जाता है कि गोदाम से राशन कम मिला है तो मैं क्या करूं। जबकि इधर सहायक गोदाम प्रबंधक मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि कपिल देव राम का अगस्त महीने का आवंटन खाद्यान्न 59 क्विंटल 56 किलोग्राम चावल जबकि 14 क्विंटल 79 किलोग्राम गेहूं टोटल राशन 74 क्विंटल 35 किलोग्राम राशन दिया गया है।
Advertisement
जबकि डीलर कपिल देव राम ने बताया कि मात्र 22किंवटल ही राशन गोदाम से मिला है। उक्त डीलर के द्वारा भारी मात्रा में राशन की घोटाला किया गया है। इस प्रकार बरडीहा प्रखंड के सभी डीलरों का कमोबेस यही स्थिति है वही सेमरी गांव में अंबेडकर समुह की मिली शिकायत के आलोक में एम ओ ने जांच टीम गठित कर दिया है , बहुत जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार भारती ने बताया कि डीलर द्वारा राशन की कटौती करना गंभीर मामला है। इसे जांचों उपरांत कठोर कारवाई की जाएगी । ऑपरेटर की मृत्यु पर मनी शोक: नपं कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर विकास कुमार चंद्रवंशी लगभग 35वर्ष के असामयिक निधन पर कर्मियों एवं पदाधिकारीयों ने शोक सभा मनाया ।
Advertisement
जिसमें अमृत आत्मा की शांति के लिए लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। और साथ ही इस दु:ख की घड़ी में उनके परिजनों को धर्य की कामना की।इसके बाद दूसरी पाली में कार्यालय से छुट्टी कर दी गई। इस मौके पर नगर प्रबंधक राकेश कुमार पाठक, जितेंद्र कुमार, कनीय अभियंता प्रमोद उरांव, प्रधान सहायक अनूप कुमार तिवारी, नाजिर अमित कुमार पाठक, विकास सिंह, मुजाहिद अंसारी, वीरेंद्र चौधरी, विश्वजीत कुमार, संत कुमार, मिलेंदर पाठक, अनिल साह, शिवकुमार सिंह, शिव सिंह, सुधीर कुमार, रंजीत कुमार, सवेंद्र कुमार, रंजू देवी आदि कर्मी शामिल थे। अज्ञात युवा का शव बरामद: थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के ब्लौक रोड से लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है।
Advertisement
इस संबंध में थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने बताया कि युवक मानसिक विक्षिप्त होकर पिछले दो दिनों से बाजार में भटक रहा था। जहां- तहां रात्रि में सो रहा था। गुरुवार को ब्लॉक रोड स्थित सांइ जेनरल स्टोर के बरामदे में लावारिस हालत में मृत पड़ा देखा गया।सुचना मिलते ही उसे पंचनामा करते हुए शव को बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात युवक का पता लगाने में जुट गई है। रेफरल में किया गया स्वास्थ्य मेला का आयोजन: जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार रेफरल अस्पताल में गुरुवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर गोविंद सेठ के द्वारा किया गया। तथा इस मेल में लोगों को सामान्य चिकित्सा, बाल चिकित्सा मातृत्व चिकित्सा एवं टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श,आई .ईसी परिवार कल्याण, आंख का मोतियाबिंद जांच, आंख ,नाक, कान ,गला दांतजांच,त्वचा जांच, पोसन परामर्श, आर टीआई/एस टी आई एड्स नियंत्रण परामर्श, टीवी, कुष्ठ, मलेरिया परामर्श, तंबाकू गुटखा से कैंसर होने सहित अनय परामर्श दी गई।
Advertisement
एवं दवा वितरण किया गया। इस मौके पर डॉक्टर मनीष कुमार सिंह डॉक्टर वीर प्रताप सिंह, पीएन तबस्सुम निशा, आलोक कुमार सिंह, मिथिलेश प्रसाद,सुचित सिंह, राकेश ठाकुर सहित सभी एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play