मेराल : मेराल प्रखंड शिक्षा विभाग के बीआरपी तथा गढ़वा प्रखंड के दुबे मरहटिया गांव निवासी, शिव शंकर त्रिपाठी की मृत्यु बुधवार को इलाज के दौरान रांची के सैनिक अस्पताल में हो गई।
स्वर्गीय त्रिपाठी स्वभाव से निर्भीक,स्पष्ट वादी, तथा कर्तव्यनिष्ठ होने के साथ-साथ एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनके असामयिक निधन से शिक्षा विभाग के साथ-साथ समाज की बड़ी क्षति हुई है। जानकारी के अनुसार शिव शंकर त्रिपाठी विगत कुछ महीनो से लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। बुधवार के सुबह जैसे ही उनकी मृत्यु की सूचना मिली शिक्षा विभाग के साथ-साथ समाज से जुड़े लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई ।पूरे दिन सोशल मीडिया के माध्यम से लोग दिवंगत हो चुके महान व्यक्तित्व वाले शिव शंकर त्रिपाठी के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते रहे।
उनके निधन पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा,चौबे, बीपीओ पूनम श्री, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा कुमार गौरव नवनीत मिश्रा अनूप शुक्ला सत्येंद्र चौबे अंशुमान घर दुबे, अशोक विश्वकर्मा,रामप्रवेश प्रसाद संजय सिंह आकाशदीप,त्रिपुरारी तिवारी, सूर्य देव तिवारी सत्येंद्र पांडे, पीयूसीएल के एस एन पाठक सुरेश मानस, आदि ने शिव शंकर त्रिपाठी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया है।