whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167296 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

भवनाथपुर के अंचल निरीक्षक के रवैए से स्थानीय लोग आक्रोशी

location_on भवनाथपुर access_time 12-Sep-23, 06:19 PM visibility 682
Share



भवनाथपुर के अंचल निरीक्षक के रवैए से स्थानीय लोग आक्रोशी


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : अंचल कार्यालय में पदस्थापित सीआई विभुती नारायण सिंह के कार्य प्रणाली के विरुद्ध मामला तूल पकडते जा रहा है जिसमे जन प्रतिनिधियों से लेकर अन्य ग्रामीणों में भारी आक्रोश है । बताते चले कि 15 दिन पूर्व भवनाथपुर पंचायत समिति सदस्य चंदन ठाकुर के द्वारा पांच दशक पूर्व से रहे बाजार समिति के जमीन पर निजी व्यक्ति का खुटा गाड़ी किए जाने के विरुद्ध समन्धित विभाग से पत्राचार कर शिकायत किया गया था। तो तीन दिन पूर्व झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज यादव के द्वारा सीआई के कार्यप्रणाली के विरुद्ध अंचलाधिकारी एवं उच्च अधिकारी से शिकायत की गई थी। अब नए मामला भवनाथपुर बुका निवासी अनुज राउत पिता नंदकुमार राउत के द्वारा जनता दरबार मे उपायुक्त से मिल कर सीआई के द्वारा जमीनी विवाद में हेरा फेरी करने व प्रताड़ित करने को लेकर लिखित शिकायत की गई है।
Advertisement
दिए आवेदन में अनुज राउत ने उल्लेख किया है कि मेरा पूर्व से कच्चा मकान था जो छतिग्रस्त हो रहा है उसी से सटे अपने हिसे में दो कमरे का पका मकान चार फीट जोड़ाई कर लिया था। इसी बीच एक माह पूर्व मेरे दूर के पटीदार के द्वारा श्री बंसीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी के पास लिखित शिकायत की गई थी। जिसके आलोक में भवनाथपुर अंचल कार्यालय द्वारा जांचों उपरांत मुझे गृह कार्य करने का मौखिक आदेश दिया गया। पुनः मै घर का कार्य निर्माण शुरू किया। परन्तु बीते 9/9/23 दिन रविवार को सीआई विभूति नारायण सिंह के द्वारा पुलिस प्रसाशन के साथ पहुंच कर निर्माण कार्य बंद करा दिया गया। पूछे जाने पर बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी के लिखित आदेश पर कार्य बंद कराया जा रहा है।
Advertisement
जब मैने लिखित आदेश की प्रतिलिपि मांगा तो उनके द्वारा कहा गया कि सोमवार को कार्यालय में आकर ले लेना। सोमवार को अंचल कार्यालय में सीआई के द्वारा बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी के बजाय सीआई के आदेश पर कार्य बंद कराया गया है। और दुर्व्यवहार करते हुए कहा कि जहां जाना है जाओ । इस तरह से बिना लिखित आदेश के एक माह से मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। सीआई विभूति नारायण सिंह भवनाथपुर बस्ती के स्थाई निवासी भी है जिसके कारण लोग चुपी साध ले रहे है ।उपायुक्त द्वारा जांचों उपरांत मामले में उचित करवाई का अस्वाशन दिया गया है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play