whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27199529
Loading...


बाबूलाल के दौरे से पूर्व भाजपा व झामुमो के बीच की राजनीति में आई तल्खी, झामुमो ने जिला शिक्षा अधीक्षक से किया कार्रवाई की मांग

location_on गढ़वा access_time 12-Sep-23, 04:59 PM visibility 677
Share



बाबूलाल के दौरे से पूर्व भाजपा व झामुमो के बीच की राजनीति में आई तल्खी, झामुमो ने जिला शिक्षा अधीक्षक से किया कार्रवाई की मांग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 15 सितंबर को प्रस्तावित पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के गढ़वा दौरे से पूर्व गढ़वा जिले में भाजपा और झामुमो के बीच की राजनीति तल्ख होते जा रही है, क्योंकि जहां एक और मरांडी के दौरे को लेकर सभी प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी झामुमो पर पूरी तरह से हमलावर हैं, वहीं दूसरी ओर झामुमो ने भी मेराल उच्च विद्यालय के मैदान में स्कूल आवर में भाजपा द्वारा कार्यक्रम किए जाने पर सवाल उठाते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा से विद्यालय के जमीन को बगैर अनुमति का उपयोग किए जाने पर कार्रवाई करने की मांग किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार को आवेदन सौंप कर गत 11 सितंबर को मेराल उच्च विद्यालय के मैदान में भाजपा का राजनीति कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अनुमति देने संबंधी जानकारी मांगी है।
सौपे गए आवेदन में श्री दुबे ने कहा है कि उक्त विद्यालय के मैदान में विद्यालय संचालन अवधि में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति किन परिस्थितियों में दी गई। यदि अनुमति नहीं दी गई तो बगैर अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों की पढ़ाई बाधित की गई। इस परिस्थिति में डीएसई द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में डीएसई ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। श्री दुबे ने कहा कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को बच्चों एवं उनके भविष्य से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने विद्यालय संचालन अवधि में मेराल उच्च विद्यालय के मैदान में तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर घंटों तक राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया।
इससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित रही। स्कूल आने के बाद भी बच्चे कुछ पढ़ाई नहीं कर सके। श्री दुबे ने कहा कि पूर्व विधायक अपने स्वार्थ्य सिद्धि के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आम जनता की परेशानियों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उनका बस एक ही मकसद है चाहे जैसे भी हो, लोगों को कितनी भी परेशानी हो उनका अपना काम होना चाहिए। श्री दुबे ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करना, उनकी पढ़ाई बाधित करना कहीं से भी उचित नहीं है। यह एक अक्षम्य अपराध है। यदि डीएसई इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करते हैं तो झामुमो आंदोलन करने को बाध्य होगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play