whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27226119
Loading...


पीएम आवास के लाभुक ने लगाया घुस लेने का आरोप, आरोपी ने कहा आरोप निराधार

location_on मझिआंव access_time 11-Jun-20, 11:35 PM visibility 687
Share



						पीएम आवास के लाभुक ने लगाया घुस लेने का आरोप, आरोपी ने कहा आरोप निराधार
पीड़िता, बीडीओ एवं आरोपी


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव: मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के तलशबरिया पंचायत के, अधौरा गांव निवासी सह प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुक सुफैर खान से, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के नाम पर, 10 हजार रुपये घुस लेने का मामला प्रकाश में आया है। इधर इस संबंध में लाभुक की पत्नी हसीना बीवी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास लिखित आवेदन देकर, मुखिया प्रतिनिधि पर जांचोपरांत उचित कारवाई करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि आवास बनाने के लिए सरकार के द्वारा पहले किश्त की राशि ही मेरे खाते में रुपये 40000 भेजा गया है। इसकी जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा घुस के नाम पर ₹10000 की मांग की जा रही है।
जबकि उनके द्वारा आवास का रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर पूर्व में ही रुपये 10000 लिया जा चुका है। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग ने बताया की, आवास के नाम पर घूस मांगने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। कहा कि रजिस्ट्रेशन के नाम पर पूर्व में रुपये 10000 प्रतिनिधि के द्वारा लिए जाने की शिकायत के आलोक में, राशि की जांच के लिए अग्रेतर कारवाई कर दी गई है। कहा कि संबंधित पंचायत के सचिव को सूचना देकर 2 दिन के अंदर, उस लाभुक से रजिस्ट्रेशन के नाम पर ली गई रुपये 10000 लौटाने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं होने पर जांच उपरांत इस कार्य में संलिप्त मुखिया, वार्ड या पंचायत सचिव को, किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
कारवाई निश्चित रूप से की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य पंचायत में भी, इस तरह की शिकायत मिलने पर कठोर दंडात्मक कारवाई के साथ साथ संबंधित पंचायत के मुखिया की पावर सीज कर दी जाएगी। इधर तलशबरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शेख उमरुद्दीन ने बताया की, मेरे ऊपर लगाए गए इल्जाम बिल्कुल गलत व निराधार है। कहा कि पूर्व के झगड़ा व पक्का मकान होने के बावजूद भी आवास मिला है। शायद उसको लगता होगा की मुखिया जी सूची से नाम न कटवा दें। इसलिए इस तरह कि घिनौना इल्जाम मेरे ऊपर लगाया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play