बिशुनपुरा :
घरेलू भैंसा को पटकने से लगभग 18 वर्षीय बबीता कुमारी की मौत हो गई है।
विसुनपुरा प्रखंड के बलुआखाड़ निवासी ब्रह्मदेव यादव की पुत्री थी।
घटना की खबर सुनते ही आसपास की लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई।
जानकारी के मुताबिक मृतक बबीता कुमारी प्रत्येक दिन की तरह अपने भैंस चराने गई थी।
इसी बीच भैंसा को खेती खाते देख डंडा लेकर फिरने चली गई।
इसी दौरान भैंसा ने उसपर हमला बोल दिया और बुरी तरह घायल कर दिया।
परिजनों ने घायल अवस्था में घर लाया जहां उसकी मौत हो गई मौत हो गई।
मृतक टेन प्लस टू विद्यालय पिपरीकला में 12वीं की छात्रा थी।