whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26478485
Loading...


भ्रस्टाचार में लिप्त हेमन्त सोरेन सरकार में योजनाओं को धरातल पर लाना बालू के अंदर से तेल निकालने के बराबर है :भानूप्रताप

location_on सगमा access_time 10-Sep-23, 07:03 PM visibility 664
Share



भ्रस्टाचार में लिप्त हेमन्त सोरेन  सरकार में योजनाओं को धरातल पर लाना बालू के अंदर से तेल निकालने के बराबर है :भानूप्रताप


श्रीकांत चौबे check_circle
संवाददाता



सगमा : भ्रस्टाचार में लिप्त हेमन्त सोरेन सरकार में योजनाओं को धरातल पर लाना बालू के अंदर से तेल निकालने के बराबर है । उक्त बातें विधायक भानूप्रताप शाही ने प्रखण्ड के चैनपुर गांव में सड़क शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए कही । बताते चलें कि रविवार के दिन विधायक भानूप्रताप शाही के कर कमलों द्वारा मकरी चौराहा पर 3 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से मकरी चैनपुर होते हुए उत्तर प्रदेश सिमा तक लगभग चार किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास गांव के बुजुर्ग राम वृक्ष ठाकुर जी सदस्य अंजू यादव मुखिया इंद्रजीत कुषवाहा के साथ विधायक ने पूजा पाठ के बाद नारियल फोड़ कर किया । शिलान्यास के बाद चैनपुर गांव स्थित मध्यविद्यालय के समीप विशाल शिलान्यास सभा का आयोजन किया गया।
उक्त सभा को संबोधित करते हुए विधायक साही ने हेमन्त सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झामुमो व कांग्रेस गठबंधन की सरकार पूरीतरह भस्टाचार में लिप्त है स्थिति यह है कि प्रखण्ड अंचल जिला से लेकर राज्यस्तर तक लूट मचा हुआ है । इस सरकार में बिना रिस्वत दिए कोई काम नही हो रहा है । जनता सब देख व समझ रही है प्रदेश की जनता आने वाले समय मे सबक सिखाने के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि सगमा प्रखण्ड का जन्म मेरे कार्यकाल में हुआ था इसे सजाने व सवारने की जिम्मेवारी भी हमारी है । अपनी पार्टी की सरकार नहीं होते हुए भी भवनाथपुर विधानसभा झारखण्ड का इकलौता छेत्र जहां सड़को का जाल बिछाया जा रहा है । इसतरह के चमचमाता हुआ सड़क शायद की किसी विधानसभा छेत्र में देखने को मिल सकता है मैं दिनरात छेत्र की जनता के खुश हाली के लिए लगा रहता हूँ इसी का नतीजा है कि मेरा विधानसभा विकास की इबारत लिख रहा है ।
सगमा की जनता द्वारा किए गए मांगों को पूरा किया गया अब बहुत जल्द दसहरा पूजा के अवसर पर सोनडीहा के मलिया नदी पल का शिलान्यास किया जाएगा । इस दौरान दर्जनों लोगों ने विभिन्न पार्टी से टूटकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया । शामिल होने वालों की विधायक द्वारा अंग वस्त्रम व माला पहनाकर स्वागत किया गया । साथ ही असहाय व विधवा महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया जबकि पढ़ने वाले बच्चों के बीच कॉपी कलम का वितरण हुआ । सभा को संबोधित करने वालो में मुख्यरूप से भगत दयानंद यादव पूर्व जीप सदस्य नन्दगोपाल यादव भाजपा के वरिष्ट नेता राजेश जयसवाल सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद यादव बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुषवाहा विनोद कुमार राम इंद्रमणि जयसवाल का नाम सामिल है ।
पार्टी कार्यकर्ताओं में बबलू ठाकुर राजेश बैठा दिनेश शर्मा संतोसि कुसवहा हीरा यादव योगेंद्र प्रसाद यादव राजेश यादव ताराचंद यादव सुरेश प्रसाद यादव रामेन्द्र मिश्रा प्रताप यादव रविरंजन यादव का नाम मुख्यरूप से समिल है सभा का संचालन मण्डल अध्य्क्ष दिलीप कुमार यादव के द्वारा किया गया ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play