whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26479771
Loading...


खबर श्री बंशीधर नगर से

location_on बंशीधर नगर access_time 10-Sep-23, 06:51 PM visibility 694
Share



खबर श्री बंशीधर नगर से


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -राष्ट्रीय नाईं महासभा की बैठक पुराना आईबी भवन परिसर में शनिवार को सम्पन्न हुई.बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय नाई महासभा की प्रखंड कमिटी गठित करने का निर्णय लिया गया.लेकिन बैठक में कम उपस्थिति के कारण कार्यवाहक अध्यक्ष, सचिव आदि का चयन किया गया तथा बाद में तिथि निर्धारित कर अध्यक्ष, सचिव का चयन कराने का निर्णय लिया गया.बैठक में सर्वसम्मति से दिलीप कुमार ठाकुर को कार्यवाहक अध्यक्ष,राम प्रवेश ठाकुर को उपाध्यक्ष,दीपक ठाकुर उर्फ सत्येन्द्र ठाकुर को सचिव,ईश्वरी ठाकुर को उपसचिव,अशोक कुमार ठाकुर को संगठन मंत्री,अरविन्द कुमार ठाकुर को कोषाध्यक्ष,नंदू ठाकुर को सूचना मंत्री,लखन ठाकुर को संयोजक तथा कृष्णा ठाकुर को संरक्षक,धर्मेन्द्र ठाकुर व बबन ठाकुर,संजय ठाकुर को विशिष्ट सदस्य बनाये गये.बैठक में राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश सचिव कुन्दन ठाकुर,ठाकुर सत्यनारायण विभूति,इंद्रजीत ठाकुर,रामप्रवेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे. मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर, रेफर इन दिनों तेज रफ्तार का कहर बढ़ते जा रहा है।
क्षेत्र में हो रही लगातार सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत चचेरिया स्थित सिटी हॉस्पिटल के समीप मुख्य मार्ग एनएच 75 सड़क पर तेज रफ्तार के कहर ने एक शख्स की जान ले ली है। जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेस से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे में मृतक युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रेमचंद शर्मा के रूप में हुई। जबकि घायल होने वालों में हलिवंता गांव निवासी चंदू पासवान और नितेश कुमार का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार मृतक प्रेमचंद महदेइया में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भवन में मजदूरी का कार्य करता था।
घटना के बारे में बता दे की प्रेमचंद शर्मा नगर उंटारी बस स्टैंड से महदेइया की ओर जा रहा था, इसी दरमियान चेचरिया सिटी हॉस्पिटल के समीप विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही मोटरसाइकल से जोरदार टक्कर हो गई। वही इसी दौरान बस स्टैंड की ओर जा रहे एक अन्य बाइक भी दुर्घनाग्रस्त बाइक से टकरा गई। जिस पर चंदू और नितेश सवार थे। तीनो घायलों को स्थानीय लोग और पुलिस बल के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां प्रेमचंद को मृत घोषित कर दिया गया। वही दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। नगर उंटारी थाना के एसआई जितेंद्र कुमार भगत सहित अन्य पुलिस के जवान अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play