whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27261849
Loading...


ज्यादा पाने का लोभ, ज्ञान को विचलित कर ब्यक्ति को अँधा बना देता है-जीयर स्वामी

location_on बंशीधर नगर access_time 05-Sep-23, 08:11 PM visibility 668
Share



ज्यादा पाने का लोभ, ज्ञान को विचलित कर ब्यक्ति को अँधा बना देता है-जीयर स्वामी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-प्रखंड के पाल्हे जतपुरा ग्राम में चल रहे प्रवचन के दौरान श्री श्री जीयर स्वामी ने कहा कि शुकदेवजी महाराज से राजा परीक्षित ने पुछा की ये भावना आएंगे कैसे? तो सुकदेव जी महाराज ने कहा कि इसके लिए योग को करना पडेगा. तो फिर प्रश्न किया कि  योग कितने हैं, किसे कहते हैं?योग केवल इतना ही नही की सांस को लेना फिर छोड़ना. यह केवल स्वास्थ्य लाभ के लिए अच्छा है. लेकिन इतने से हम योग के अधिकारी हो जाएंगे यह  बात नही है. योग का अर्थ है कि हमारा मन, चित्  बुद्धि कहीं भटक गया है, कहीं अटक गया है, उसको चारो तरफ से केन्द्रित करके, पकड़ करके, समझा करके और एक जगह ला करके बांध लेना इसी का नाम है योग.चित की चंचलता को रोका नही जा सकता.स्वामी जी महाराज ने बताया कि चित् की चंचलता को रोका नही जा सकता है. मोड़ा जा सकता है. इसको दुसरे जगह ट्रांसफर किया जा सकता है. प्रतिस्थापित किया जा सकता है.जो चीज नही रूकने वाला है उसे कैसे आप रोक सकते हैं, इसलिए मन को लगाना है तो वहां लगाइए जिसने पुरे संसार को बनाया है. उन्ही में अपनी चित् की चंचलता को लगा दीजिए, और जब जब मन करता है कुछ गुनगुनाने की तो मुरली वाले की नाम को गाइये, घुमने की इच्छा हो तो क्लब में मत जाइये. बल्कि विन्ध्याचल, अयोध्या, मथुरा, काशी चले जाइये, ऐसा करने से एक न एक दिन जो गलत प्रक्रियाओं में लग गया है वह अगत्या मुड़ जाएगा और मुड़कर हमेशा-हमेशा के लिए उससे अलग हो जायेगा.जीवन निर्वहन के क्रम में अपनी आवश्यकताओं को कम करते हुए न्यूनतम साधन एवं संसाधनों का उपयोग करना चाहिये. इसी में स्वहित एवं राष्ट्रहित समाहित है. वस्तुओं का अत्यधिक मात्रा में उपयोग से उनका दुरूपयोग होता है, श्री स्वामी जी ने कहा कि खाली पात्र में ही जल या वस्तु डाली जा सकती है,भरे हुए पात्र में कुछ डालने पर वह गिरने लगता है, उसी तरह अपनी अनिवार्य आवश्यकताओं को जरूर पूर्ति करनी चाहिए, लेकिन विलासितापूर्ण जीवन जीने के लिए अनीति अत्याचार से धन नहीं जुटाना चाहिए.स्वामी जी ने कहा कि मुक्ति पाँच तरह की होती है.भगवान के लोक में रहना सालोक्य मुक्ति, भगवान के पास रहना सामीप्य मुक्ति, भगवान के समान रूप बनाना सारूप्य मुक्ति, भगवान के समान सृष्टि का अधिकारी सासृष्ट मुक्ति और भगवान में अपने को विलय करना सायुज्य मुक्ति कहलाता हैं. इन मुक्तियों के अधिकारी भी भगवान के अधीन रहते हैं.भक्ति योगः जिस व्यवहार, आचरण और कर्म से भगवान के प्रति निष्ठा हो जाए वही भक्ति है.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play