बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर- प्रखंड के ठरका ग्राम स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
प्रशिक्षक सह सीआरपी संजय कुमार सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सदस्यों को प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के अधिकार और उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया.प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक ने कहा कि यह विद्यालय आपका हैं, आपके बच्चे हैंऔर आप विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य हैं. इसलिए आप इसे अंगीकार करें. कोई भी बच्चा विद्यालय नहीं आता है तो आप सभी का फर्ज हैं की उसके घर जाकर माता पिता से मिलकर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें.आप सभी सदस्य प्रतिदिन विद्यालय आये और शिक्षक से मिलकर समस्याओं पर चर्चा करें और उसका निदान करें.उन्होंने कहा कि आप सभी सदस्य सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें शिक्षा का विकास करने के लिए गांव वालो ने जबाबदेही दिया है. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बाल्मीकि गुप्ता,सचिव अनिल यादव, संयोजिका मीरा देवी, वकील अंसारी, गोरख गुप्ता, हसीना बीबी, अनिता देवी, देवंती देवी,सुनीता देवी, हसीना बीबी रकोईया बीबी सहित सभी सदस्य उपस्थित थे.