बंशीधर नगर : -जायन्ट्स ग्रुप ऑफ श्री बंशीधर नगर के सदस्यों की बैठक अल्का मैरेज गार्डेन में अध्यक्ष रंजन कुमार उर्फ छोटू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.
़बैठक में आगामी 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक सेवा सप्ताह आयोजित करने पर चर्चा किया गया.बैठक में सेवा सप्ताह के अंतर्गत पौधारोपण करने,सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने, मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित करने,स्लेट-पेंसिल का वितरण करने का निर्णय लिया गया.बैठक में डॉ धर्मचन्दलाल अग्रवाल, सचिव अनूप कुमार निराला,गोपाल जायसवाल, प्रमोद कुमार,विनोद कुमार,शुभम कुमार,उमेश कुमार, धीरज अग्रवाल, देव शंकर प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.