whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27226706
Loading...


उपायुक्त से ग्राम सभा मे चयनित अभ्यर्थी को ही शेविका बनाने की मांग

location_on सगमा access_time 05-Sep-23, 08:01 PM visibility 706
Share



उपायुक्त से ग्राम सभा मे चयनित अभ्यर्थी को ही शेविका बनाने की मांग


श्रीकांत चौबे check_circle
संवाददाता



सगमा : धुरकी प्रखण्ड स्थित शिवरी के ग्रामीणों ने हेराफेरी की आसंका को देखते हुए उपायुक्त को आवेदन देकर ग्राम सभा मे चयनित अभ्यर्थी को ही शेविका बनाने की मांग किया है । ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त को दिए आवेदन में कहा गया है की बीते 12 जून को शिवरी गांव में शेविका चयन के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया था जिसमे कुल छह अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया था जिसमे मेरिट के आधार पर ममता देवी पति निरंजन कुमार का चयन मेरिट के आधार पर चयन किया गया था । चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विभागीय पदाधिकारियो के द्वारा ममता देवी से कहा गया कि मेडिकल सर्टिफिकेट धुरकी ऑफिस में जमकर अपना नियुक्ति पत्र ले सकती है । जब ममता देवी के द्वारा ऑफिस से सम्पर्क किया गया तो कहा गया कि अभी कागजी कार्रवाई पूर्ण किया जा रहा है ।
खबर देकर आपको बुला लिया जाएगा । कुछ दिनों बाद ममता देवी से पुनः अगले सप्ताह सम्पर्क करने को कहा गया इस प्रकार टाल मटोल करते हुए डेढ़ माह बीत गया तो पता चला कि चयन प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है इसके लिए 28 अगस्त 2023 को पुनः ग्राम सभा किया जाएगा । 28 अगस्त 2023 को शिवरी गांव में प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्राम सभा आयोजित किया गया जिसमें पूर्व में चयनित ममता देवी का चयन किया गया । मगर विभागीय लोगो द्वारा विवादित बताकर बाल विकास परियोजना में आकर मिलने को कहा गया । अब खबर मिल रहा है कि विभागीय करचरियो की मिलीभगत से चयन प्रक्रिया में शामिल रुपा देवी को शेविका नियुक्त किया जा रहा है ।
रुपा देवी को लेकर 28 अगस्त को हुए ग्राम सभा मे ग्रामीणों ने रुपा देवी को स्थायी रूप से अपने मायके बिहार राज्य में रहने के कारण चयन प्रक्रिया में शामिल करने पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया गया । इसके बावजूद भी रूप देवी को अभ्यर्थी बनाकर चयन प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया । मगर ग्राम सभा मे मेरिट के आधार पर ममता देवी का पुनः चयन किया गया है । आवेदन में कहा गया है कि ममता देवी को दरकिनार कर रुपा देवी को शेविका बनाया गया तो हम सभी ग्रामीण जनता बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा इसे देखते हुए उपायुक्त महोदय से आग्रह है कि इसकी जॉच कर उचित कार्रवाई किया जाए । आवेदन पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों का नाम सामिल है जिसमे मुख्यरूप से धुरकी उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार यादव धुरकी पंचायत के बीडीसी देवंती देवी वार्ड सदस्य किस्मतिया देवी फागु प्रसाद यादव चन्दन कुमार ममता देवी जगरनाथ राम सुचिता देवी चंपा देवी बसंती देवी शिल्पा देवी उषा देवी सुनीता देवी प्रमोद कुमार संकर राम रेखा देवी चंदा कुमारी कुमारी देवी सरोज देवी सुषमा देवी का नाम शामिल है ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play