whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27225159
Loading...


बीमा सप्ताह के तहत गढ़वा एलआईसी शाखा में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, 51 यूनिट किया गया रक्तदान

location_on गढ़वा access_time 04-Sep-23, 10:53 PM visibility 655
Share



बीमा सप्ताह के तहत गढ़वा एलआईसी शाखा में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन,
51 यूनिट किया गया रक्तदान


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा:-भारतीय जीवन बीमा निगम गढ़वा शाखा 67 वां स्थापना दिवस के उपलक्ष में मनाई जा रहे बीमा सप्ताह के तहत आज गढ़वा शाखा में स्वेच्छा रखना शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर का उद्घाटन गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर,गढ़वा सिविल सर्जन अवधेश सिंह, एलआईसी गढ़वा शाखा के वरीय शाखा प्रबंधक पावन भेंगरा, शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि एलआईसी एक सरकारी संस्था है देश के लोगों को इस पर विश्वास है उन्होंने कहा कि एलआईसी जिस तरह अपने कर्तव्य का निर्वहन करती है यह बहुत अच्छी बात है उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में रक्त की कमी रहती है आज लिक गढ़वा शाखा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है या बहुत ही सराहनीय काम है उन्होंने कहा कि जिले में रक्त की कमी से किसी जरूरतमन्द जूझने नहीं दिया जाएगा।
जबकि इस मौके पर गढ़वा एलआईसी के वरीय शाखा प्रबंधक पावन भेंगरा ने कहा कि बीमा सप्ताह के तहत आज गढ़वा शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें 51 यूनिट रक्तदान शाखा के पदाधिकारी,कर्मचारी अभिकर्ताओं के द्वारा किया गया है उन्होंने कहा कि यह रक्त जरूरतमंदों को काम आएगा पवन भेंगरा ने कहा कि रक्त की कमी को देखते हुए एलआईसी गढ़वा शाखा साल में दो बार रक्तदान शिविर लगायेगी । जबकि सभा का संचालन प्रशासनिक पदाधिकारी विजय गांगुली ने किया औऱ वे 70 वां रक्तदान भी किये। इस मौके पर वरिष्ठ एसबीए सूर्यदेव दुबे, वीरेंद्र तिवारी,अरबिंद सहाय, सहायक प्रदीप कुमार,राम उदित कुमार, अखिलेश चौबे,सुशील तिवारी,अनिल कुमार,संजय शुक्ला,अनिल चौबे, नितेश,सकल कुमार,वीरेंद्र यादव,कृतिका,अमीषा गुप्ता,शालिनी सिंह,इंदु कुमारी,सुदर्शन पांडे,अमर नाथ महतो,सुजीत कुमार,पंकज कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play