मझिआंव :
प्रखंड क्षेत्र के मोरबे पंचायत के भलुही करीवा डीह गांव निवासी स्वर्गीय मनोज चौधरी की पत्नी कांति देवी ने प्रखंड परिसर मे आयोजित चिंतन कार्यक्रम में आए उपायुक्त शेखर जमुआर को लिखित आवेदन देकर गिरे हुए घर एवं पति की मृत्यु के बाद मिलने वाला सरकारी लाभ की मांग की गुहार लगाई। दिए गए लिखित आवेदन में लिखा गया है कि उसका पति का मृत्यु बीमारी के कारण लगभग दो सप्ताह पूर्व हो गई थी उसे दुख से उबरी भी नहीं थी कि तीन दिन पूर्व मकान जो कच्चा का घर था वह 1 सितंबर को गिर गई जिसके अंदर अपने एक दिब्यांग पुत्र, सहित दो बेटा एक बेटी सहित चार परिवार थे ,जो बाल- बाल बच गए।
उसे रहने की जगह नहीं है, जिससे विनोद चौधरी के यहां अपने तीन बच्चों के साथ शरण ली है ,वही अपने घर का सारा समान महाबीर चौधरी के यहां रखी है।
लगातार दु:खों का पहाड़ टूटे गया, घर में खाने के लिए अनाज का एक दाना भी नहीं है ,दो माह से उसे राशन भी नहीं मिला है ।किसी तरह से अगल-बगल से बच्चों को खाना खिला रही है। वह रहने के लिए अंबेडकर आवास एवं पारिवारिक लाभ सहित सरकारी लाभ दिलाने की गुहार लगाई। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर को उपायुक्त ने अभिलंब जांचों उपरांत अंबेडकर आवास एवं खाने के लिए राशन तथा पारिवारिक लाभ सहित अन्य लाभ देने का निर्देश दिया।