whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27220999
Loading...


करकटा के सैकड़ों लाभुकों तीन माह का राशन घोटाले को ले किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव

location_on मझिआंव access_time 04-Sep-23, 05:02 PM visibility 657
Share



करकटा के सैकड़ों लाभुकों तीन माह का राशन घोटाले को ले किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : प्रखंड क्षेत्र के करकटा गांव के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार राजेश्वर राम के खिलाफ 3 माह का राशन घोटाला करने के आरोप में सैकड़ो लाभुकों के द्वारा ब्लॉक का घेराव करते हुए उपायुक्त का भी घेराव किया। तथा लिखित आवेदन देकर डीलर पर कार्रवाई करते हुए 3 माह का राशन दिलाने की मांग लिखित रूप में की गई है। ब्लॉक पर घेराव करने आई लाभुक प्रेमा देवी ,कवल पातो देवी ,बरती देवी ,उर्मिला देवी,देवंती कुअंर सहित अन्य लाभुकों को ने जुन माह का निकाली गई पर्ची को दिखाते हुए बताई की राजेश्वर राम डीलर के द्वारा जून माह का राशन पोष मशीन में अंगूठा लगवा कर पर्ची भी निकाल कर हम सभी को थमा दिया इसके बाद भी राशन नहीं दिया गया ,राशन की मांग करने पर बताया कि गोदाम से राशन मिला ही नहीं है बाद में देंगे,वहीं जुलाई अगस्त माह का भी राशन नहीं दी गई।
सभी लाभों ने कहा कि 2020-21 दो वर्ष कोरोना काल की महामारी से हम लोग परेशान रहे दाने-दाने के मोहताज हुए ,वहीं 2022 एवं 2023 में सुखाड़ की मार झेल रहे हैं। लगातार 4 साल से खेती-बारी नहीं होने से हम लोग को मजदूरी भी करने को नहीं मिल रहा है, जिससे अपने बाल-बच्चों को दो वक्त की को रोटी खिला सकें। राशन ही एक सहारा है वह भी एम ओ के मिली भगत से डीलर के द्वारा सब कालाबाजारी कर दिया जा रहा है,तथा प्रखंड में कोई भी पदाधिकारी सुननें वाला नहीं है ।इधर मौके पर उपस्थित सैकड़ों लाभुकों के द्वारा उपायुक्त शेखर जमुआर जैसे ही मझिआंव प्रखंड सभागार से चिंतन शिविर से भाग लेकर ब्लौक से बाहर निकले की सभी लाभुकों ने अचानक ब्लौक के सामने मेंन रोड पर गाड़ी को घेर लिया, और राशन की मांग करने लगे।
अंत में उपायुक्त को बाध्य होकर गाड़ी को रूकवा कर लोगों को समस्याएं सुनी, एवं लोगों के द्वारा लिखित रूप में सैकड़ों लाभुकों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया गया। जिसमें लिखा गया कि डीलर राजेश्वर राम के द्वारा 3 माह का राशन नहीं दिया गया है, पोष मशीन में अंगूठा लगवा कर पर्ची दे दिया गया ।इसके बावजूद भी राशन नहीं दी गई तथा प्रत्येक लाभुकों के एक कार्ड पर दो से तीन किलो राशन का कटौती किया गया है। इधर मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर को जांचों उपरांत संबंधित डीलर पर कार्रवाई करते हुए राशन दिलाने का निर्देश दी। इधर लाभुको का कहना है कि अगर राशन नहीं दिया जाता है तो हम लोग बाध्य होकर पुनः जिला में उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे।
कार्रवाई की मांग करने वालों में: पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि वीरेंद्र राम ,भीमा कुंवर, रीता देवी सनबरती कुअंर , गणेश चौधरी,कुमारिया देवी, कमलेश राम, शैली कुअंर, सुषमा देवी, गणेश साव , रामप्यारी चौधरी, अजय चौधरी, लालती देवी किरण देवी देवरानी देवी जसवंती देवी कौशल्या देवी सुनैना देवी कमोदा देवी ,मंटू चौधरी, दशरथ चौधरी, बैजनाथ चौधरी, विश्वनाथ राम ,राम जी चौधरी, रामचंद्र प्रजापति ,सही काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। जबकि एक अन्य खबर के अनुसार क्षेत्र के करमडीह के टोला जोगीवीर गांव के नेहा महिला स्वयं सहायता समूह के जनवितरण प्रणाली के अध्यक्ष की मनमानी से तंग आकर अध्यक्ष को हटाने की मांग उपायुक्त से सभी नव सदस्य एवं ग्रामीणों ने की है ।
जिसकी प्रतिलिपि कौपी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भी देकर कारवाई की मांग की है । दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि नेहा स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष सदामन बीबी एवं उनके पति मुबारक अंसारी के द्वारा गोदाम से राशन का उठाव अकेले करते हैं हम लोगों को सचिव को साध्यक्ष किसी को भी नहीं सहयोग लेते हैं तथा लाभुकों का राशन जिनका अंत्योदय में 35 किलो मिलता है उन्हें 20 किलो देकर 15 -15 किलो 18 किलो तक कटौती कर लेते हैं, साथ ही ₹2 प्रति किलो के हिसाब से पैसा भी लिया जाता है, एवं राशन भी कम दिया जाता है ।साथ ही सभी सदस्यों ने बताया कि डीलर एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के मिली भगत से यह सारा खेल किया जा रहा है । कई बार हम सभी सदस्य बाद होकर राशन डीलर के यहां ताला बंद कर दिए लेकिन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा ताला को तोड़वा दिया गया।
पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया। कई बार ब्लॉक पर उसके खिलाफ घेराव भी किया गया लेकिन कोई सुनने वाला पदाधिकारी नहीं है।करमडीह गांव निवासी रामनाथ पासवान ने बताया कि उनका अंत्योदय कार्ड है जिस पर जून एवं जुलाई माह में 35 क की जगह 20 किलोग्राम ही राशन मिला है 15 -15 किलोग्राम काट लिया गया तथा 40रुपये लिया गया पैसा भी ।जबकि जनवरी माह से सरकार का वक्त निर्देश है कि नहीं: शुल्क राशन वितरण करना है । यहां तक कि धोती साड़ी भी नहीं दिया गया ,पंच लगवा कर सब नेहा समुह के अध्यक्ष एवं उसके पति मिलकर एवं पदाधिकारी के मिली भगत से घोटाला कर दिया गया है ।इस संबंध में नेहा समुह के अध्यक्ष पति मुबारक अंसारी से संपर्क करने मोबाइल रीसीभ नहीं किया गया । जबकि जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन मिलते हैं उसे पर अभिलंब कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play