whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218870
Loading...


हासनदाग गांव के जेपीएससी मैदान में आयोजित फैंसी फुटबॉल टूर्नामेंट का प्रशासन एकादश के टीम बना चैम्पियन

location_on मेराल access_time 03-Sep-23, 07:14 PM visibility 656
Share



 हासनदाग गांव के जेपीएससी मैदान में आयोजित फैंसी फुटबॉल टूर्नामेंट का प्रशासन एकादश के टीम बना चैम्पियन


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव के जेपीएससी मैदान में रविवार को फैंसी फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला गया। इसमें फाइनल मैच प्रशासन एकादश बनाम वार्ड सदस्य एकादश के बीच खेला गया जिसमें प्रशासन एकादश के टीम ने एक तरफा छः गोल दागकर मैच अपने नाम करलिया। जिसमें फैंसी फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की ओर से प्रशासन एकादश के विजेता टीम के कैप्टन थाना प्रभारी नीतीश कुमार को जम्मू जिला अध्यक्ष तनवीर खान के द्वारा कप एवं 5100रु नगद देकर सम्मानित किया। वहीं वार्ड सदस्य एकादश के उप विजेता टीम के कैप्टन उप मुखिया अविनाश कुमार चौबे को मुखिया संघ के अध्यक्ष रामसागर महतो वह अन्य लोग द्वारा कप एवं 4100 रु से सम्मानित किया गया।
प्रशासन एकादश टीम की ओर से आरक्षी मिन्हाज आलम को सभी खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ़ द सीरीज से सम्मानित किया गया। जबकि मैन ऑफ द मैच के लिए प्रशासन एकादश टीम के गोलकीपर हवलदार मनोज कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। इसके पहले सेमीफाइनल मैच पंचायत समिति सदस्य एकादश बनाम वार्ड सदस्य एकादश के बीच खेला गया। जिसमें हाफ टाइम से पहले पंचायत समिति सदस्यों ने एक गोल दागकर वार्ड सदस्य पर एक गोल की बढ़त बनाई। जबकि दूसरे समय में खेलते हुए वार्ड एकादश ने एक गोल दागकर मैच को बराबर कर दिया। इस पर रेफरी ने दोनों खिलाड़ियों के बराबरी को देखते हुए दोनों पक्षों को पांच पांच गोल मारने का निर्णय दिया। जिसमें पंचायत समिति एकादश के द्वारा तीन गोल किया गया।
जबकि वार्ड सदस्य एकादश के द्वारा चार गोल दागकर एक गोल की बढ़त बनाते हुए सेमीफाइनल मैच को जीत लिया। इसी तरह थाना प्रभारी नितिश कुमार के नेतृत्व में प्रशासन एकादश एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष रामसागर महतो एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में मुखिया एकादश का सेमीफाइनल मैच खेला गया।इस दौरान प्रशासन एकादश ने खेल के शुरुआत में ही लगातार तीन गोल दागकर मुखिया एकादश पर एकतरफा बढ़त बना लिया। झामुम जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने कहा कि फुटबॉल खेलने से मानसिक शारीरिक विकास होता है वही लोगों में आपसी प्रेम बढ़ता है। युवाओं को खेल के माध्यम से अपना करियर के साथ पहचान बनाने का मौका भी मिलता है।इस मैच में रेफरी की भूमिका मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी एवं धर्मराज राम ने निभाया।
जबकि उद्घोषणा शीवदत चौधरी के द्वारा किया गया। इधर फैंसी फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी को मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा 21000 रुपया नगद देकर खेल के प्रति प्रोत्साहन के रूप में दिया गया। इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, बीडीसी नंदू चौधरी, उपमुखिया अविनाश चौबे,एस आई अजीत कुमार, संजय कुशवाहा, मुखिया संजय राम, अनिल चौधरी, अजीज अंसारी, मनदीप सिंह, शिव कुमार चौधरी, गुलबहार खान, लालमणि साव, राजबली चौधरी, जफीर अंसारी, गुलबास अंसारी, महेंद्र प्रसाद,कोमल चौधरी, संतोष चौधरी,मानदेव बैठा,प्रणय चौबे, राजेंद्र चौधरी,कौशर अंसारी,राजु दुबे, संजय चौधरी पंचायत सचिव राजेंद्र राम, सुनील बैठा,राजू पासवान, उपाध्याय राम, रंजीत चौबे सहित काफी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play