गढ़वा :
प्रखंड से 10 किलोमीटर की दूरी पर गेरुआ पंचायत अंतर्गत बिछियादामर मेन रोड पर अंश हेल्थ केयर फार्मेसी का शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि महर्षि वेदव्यास परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी डॉ कुलदेव चौधरी, विशिष्ट अतिथि गेरुआ मुखिया अनिल कुमार चौधरी, वीआईपी के प्रदेश सचिव सह भावी विधानसभा प्रत्याशी मनदीप मल्लाह, वीआईपी गढ़वा जिला अध्यक्ष सरोज चौधरी, भवनाथपुर विधानसभा के भूतपूर्व प्रत्याशी दशरथ चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि इस मेडिकल को खुलने से स्वरोजगार के साथ साथ समाज सेवा भी हो पायेगा। क्योंकि एक तरफ अपने परिवार को पालन पोषण करने के लिए रोजगार चाहिए तो दूसरी तरफ जब आपातकालीन स्थिति में कोई मरीज आता है और उसे प्राथमिक उपचार मिल जाये तो मरीज को लाभ तो मिलेगा ही लोग इसे समाज सेवा के रुप में भी देखते हैं।
डॉ चौधरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज में काफी परिवर्तन आया है और लोग जागरूक भी हुए हैं। लेकिन अभी भी भूत-प्रेत, अंधविश्वास, नशापान, जुआ-ताश और अज्ञानता से दूर नहीं हो पाए हैं। शिक्षा के दम पर जाति-धर्म से उठकर जिंदगी जीने की नसीहत दी। अलग अलग क्षेत्र में व्यवसाय करके लोग आगे बढ़ रहे हैं, इससे सशक्त समाज की संकेत मिलती है। आशा है आनेवाली पीढ़ी के माध्यम से समाज में अचूक परिवर्तन दिखेगा। इस मेडिकल सेंटर खुलने से स्थानीय लोगों को काफी स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। वहीं विशिष्ट अतिथि स्थानीय मुखिया अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि कई गांव के बीच इस मेडिकल सेंटर खुल जाने से दिन रात कभी भी इमरजेंसी सेवा प्राप्त हो पायेगा।
मौके पर मेडिकल के संचालक फार्मासिस्ट ओमकार चौधरी, एएनएम ज्योति कुमारी, चनरु चौधरी, शिक्षक दुलारू चौधरी, रामलाल चौधरी, नागेंद्र चौधरी, महेंद्र चौधरी, कुलदीप चौधरी, शंकर चौधरी, कोमल चौधरी, रामनाथ चौधरी, अजीत कुमार, सुनील चौधरी, मुन्ना चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, विजय चौधरी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।