भवनाथपुर : थाना क्षेत्र के मकरी निवासी मजदूर बिजेंद्र सिंह पिता जगदीस सिंह का अहमदाबाद में कार्य के दौरान बीमारी से इलाज के क्रम में मौत हो गई थी जिसका शव शनिवार को गांव मकरी कुंवर ठीका एम्बुलेन्स के द्वारा संवेदक ने भेजा गया था ।जहां शव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से महौल गमगीन हो गया ।
रविवार को मुखिया सरिता देवी के पहल पर संवेदक राजकेश्वर भारती दुद्धि यूपी निवासी के द्वारा पन्द्रह हजार रु दाहसंस्कार व एक लाख रु नगद मृतक के पत्नी प्रतिमा देवी को परिवार के भरण पोषण के लिए दिया गया ।इस मौके पर मुखिया पति धनंजय साह ,सहित ग्रामीण उपस्थित थे ।