whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27213668
Loading...


डीएवी स्कूल टाउनशिप ने वैदिक यज्ञ कार्यक्रम के तहत गायत्री शक्तिपीठ में किया गया विशेष हवन यज्ञ

location_on बंशीधर नगर access_time 03-Sep-23, 06:32 PM visibility 663
Share



डीएवी स्कूल टाउनशिप ने वैदिक यज्ञ कार्यक्रम के तहत गायत्री शक्तिपीठ में किया गया विशेष हवन यज्ञ


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : डीएभी सेंटएनारी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर टाउनशिप के तत्वधान में वैदिक यज्ञ कार्यक्रम के तहत रविवार को जंगीपुर पेट्रोल पंप स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ में विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षक व बच्चें मुख्य रूप से भाग लिया। इस दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से उपस्थित सभी लोगों को तिलक लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात डीएवी स्कूल के सभी शिक्षकों और बच्चों ने इस वैदिक हवन यज्ञ में भाग लिया और गायत्री मंत्र के जप से विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां डाली। इस दौरान डीएवी स्कूल के संगीत शिक्षक के मुक्तकंठ से एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया।
वही इस दौरान यज्ञ के महत्व तथा वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद व महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके पश्चात गायत्री परिवार की ओर से डीएवी के प्राचार्य को गायत्री माता, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वेद माता की तस्वीर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएवी स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा ने कहा कि अपने आर्य समाज संस्थान को बढ़ावा देने और वैदिक धर्म को समाज में प्रचार प्रसार करना विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यज्ञ हवन का धार्मिक के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। जहां एक और इससे बच्चों में संस्कार प्रदान किए जाते हैं, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वही दूसरी ओर हवन से कई बीमारियों के संक्रमण को भी रोका जा सकता है। इसी हेतु वैदिक विधि द्वारा इस सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया है। प्राचार्य ने यज्ञ से परिचय कराने हेतु वैदिक विधियों का प्रतिपादन किया व बताया कि सभी बच्चे यहां से इस यज्ञ विधि को सीख कर अपने-अपने घरों में अपने मोहल्ले में सभी जनों को यह वैदिक धर्म से परिचय कराएंगे ताकि समाज में फैली कुरीतियां समाप्त होगी। सद्विचार एवं उन्नत समाज का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए बहुत अथक प्रयास और ईमानदारी की जरूरत होती है जिसमें डीएवी स्कूल द्वारा इस तरह के अथक प्रयास की क्षमता रखते हैं। मौके पर गायत्री परिवार के परिजन जोखू प्रसाद, अनिल लाल अग्रवाल, ललसू राम, अमर जायसवाल, ज्योति प्रसाद अखौरी, प्रखंड प्रतिनिधि शुभम जायसवाल, नवीन मेहता, राहुल विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, मनीष जायसवाल, मिक्की जायसवाल, जोखू प्रसाद गुप्ता, डीएवी स्कूल के शिक्षक ओपी सिंह, जेएस तिवारी, अनिल कुमार द्विवेदी, बीबी साहू, संजय राय, एक सिंह, सूरज सिंह, प्रवीन पांडे, गणेश त्रिवेदी, प्रशांत तिवारी, लक्ष्मण कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, लालकमल द्विवेदी, प्रभात कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play