बंशीधर नगर : -एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के आहवाहन पर आगामी 5 सितम्बर को प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में काला बिल्ला लगाकर विरोध जताएंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुये एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रखंड सचिव हृदया प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सरकार चुनाव के समय किये वायदे को पूरा करने में विफल रही है.पूर्व की सरकार की तरह यह सरकार भी सहायक अध्यापकों को छलने का कार्य कर रही है.उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सहायक अध्यापक उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होंगे.उन्होंने प्रखंड के सभी सहायक अध्यापकों से आगामी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के दिन काला बिल्ला लगाकर विरोध जताने की अपील किया है।