whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212218
Loading...


पति की हुई मृत्यु तो दुसरे तरफ़ मिट्टी का आशियाना हुआ ध्वस्त

location_on मझिआंव access_time 02-Sep-23, 07:31 PM visibility 653
Share



पति की हुई मृत्यु तो दुसरे तरफ़ मिट्टी का आशियाना हुआ ध्वस्त


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : ली दुसरे के यहां शरण: प्रखंड क्षेत्र के मोरबे पंचायत के करीवा डीह के भलुहि गांव निवासी मनोज चौधरी43बर्ष की एक तरफ 19अगस्तकी मुत्यु जॉन्डिस बीमारी से वाराणसी में हो गई,वही अंतिम क्रिया क्रम हुए दो-तीन दिन बिता नहीं कि दूसरी आफत आ गई, जो खपरैल मिट्टी के मकान था शुक्रवार के शाम लगभग 5:00 बजे अचानक भर -भराकर गिर गया। जिसके अंदर सो रहे दिव्यांग बेटा सहित चार लोग बाल -बाल बचें। जानकारी देते हुए स्वर्गीय मनोज चौधरी की पत्नी कांति ने बताई की उसके ऊपर एक -से -बढ़कर एक दु:खों का पहाड़ टूट रहा है।रोते हुए उसने बताई कि उसके पति मनोज चौधरी की मृत्यु 19 अगस्त को ईलाज के क्रम में वाराणसी में हो गया।वे जौंडिस रोग से ग्रसित थे, वह गरीबी के कारण किसी तरह से कर्ज लेकर रांची के निजी अस्पताल में ईलाज कराया गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा जबाब देते हुए बाहर ले जाने को कहा गया ।
अंत में बनारस के एक निजी मनी नामक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने पति से 18 अगस्त को भेंटकर घर रात्री में बनारस से 9:00 बजे घर आई उसके बाद उसके सुबह में उनके पति की मृत्यु19 अगस्त को हो गया ,और उनका शव घर एंबुलेंस के द्वारा लाया गया। वह किसी तरह कर्ज महाजन लेकर अपने पति के ईलाज में लगभग 4:40 लाख रूपए लगा दी परंतु उसका पति नहीं बच सके। उन्होंने यह भी बताई की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड से एक लाख10 हजार रुपए एवं वहीं घर से कर्ज लेकर 3लाख 30हजार नगद लेकर लगायी फिर भी उसके पति नहीं बच सकें।उनका कार्यक्रम किए दो-तीन दिन हुआ भी नहीं था कि 1 सितंबर दिन शुक्रवार के लगभग शाम 5बजे खुद कांति देवी जो बीमार थी एवं अपने बड़ा बेटा बादल 14वषॅ,बेटी ज्योति 12वषॅ एवं सबसे छोटा बेटा जो दोनों पैर एवं दोनों आंख से दिब्यांग है 10 वर्षीय पुत्र आकाशको लेकर उसी घर में सोए हुए थे,जो बाल बाल बच गए अन्यथा हम सभी चारों वही गिरे घर के मलवे में दबकर रह जाते ,समय रहते हुए भागकर जान बचाई।
उसने यह भी बताई कि छोटा बेटा दिव्यांग जन्म से नहीं है बल्कि जन्म के 1 साल के बाद उसका ऐसी स्थिति हुई काफी इलाज कराया परंतु बातचीत नहीं हो सका। बड़ा बेटा बादल वर्ग नव में अपने नाना कृष्णा चौधरी कांडी प्रखंड के सुंडी पुर गांव में रहकर पढ़ाई करता था, घर गिर जाने के कारण व दूसरे के यहां गांव के ही महावीर चौधरी के यहां सारा सामान रखी है, एवं अपने बच्चों के साथ विनोद चौधरी के यहां शरण ली है। उन्होंने बताई की सारा पैसा कर्ज लेकर अपने पति के ईलाज में लगा दी, फिर भी नहीं बच सकें।इधर घर बीहीन हो गई ,तीसरा उसके खाने के लिए घर में अनाज का एक दाना भी नहीं है ,और जुलाई एवं अगस्त 2 माह का स्थानीय डीलर राजेश्वर राम के यहां से राशन तक नहीं उठा पाई थी, क्योंकि वह पति के ईलाज में दौड़ते रही।
बीडीओ एवं संबंधित पदाधिकारी से सहयोग की गुहार लगाई है। इधर इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक की पत्नी को पारिवारिक लाभ,खाने के लिए राशन एवं रहने के लिए तत्काल व्यवस्था किया जाएगा। इसके बाद अंबेडकर आवास सहित अन्य सरकारी लाभ देने की बात कही।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play