गढ़वा : गढ़वा शहर के टंडवा मोहल्ला में शुक्रवार की रात्रि बिजली के करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ।
मृतक भारत माली का पुत्र बिट्टू मालाकार बताया गया है घटना के संबंध में बताया गया कि बिट्टू माली देर शाम अपना दुकान बंद करके घर लौटा था इसी दौरान इनवर्टर खराब होने के कारण उसके घर अंधेरा था बिट्टू अपने घर के इनवर्टर का तार जोड़ रहा था इसी दौरान उसे बिजली का करंट लग गया इससे वह अचेत अवस्था में गिर परा घटना के बाद आनन फानन में परिजन द्वारा उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इसके खबर फैलने के बाद काफी संख्या में लोग गढ़वा सदर अस्पताल पहुंच गए
मृतक की शादी 8 माह पूर्व हुआ था
बिट्टू मालाकार की शादी आठ पूर्व हुआ था चार दिन पूर्व अपनी पत्नी कि जन्मदिन धूमधाम से मनाया था इससे पूर्व मृतक द्वारा अपने पूरे परिवार को तीर्थ यात्रा घूम कर लाया था इस घटना के बाद से टंडवा मोहल्ला में मातम छाया हुआ है मृतक के यहां शनिवार को पूजा पाठ भी होनी थी लेकिन शुक्रवार की रात ही उसकी मौत की खबर फैलते हैं पूरे शहर में मातम छा गया।