मेराल :
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी मुखिया संघ के अध्यक्ष रामसागर महतो स्थानीय मुखिया फुलमंती देवी बीडीसी नंदू चौधरी डॉक्टर कुलदेव चौधरी भी वी आईपी पार्टी की जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष मनदीप मलाह पूर्व जिला परिषद राम नरेश चौधरी संवेदक महेंद्र चौधरी आदि गणमान्य लोगों के उपस्थिति में पत्रकार एकादश के कप्तान यासीन अंसारी तथा प्रशासन एकादश के कप्तान थाना प्रभारी नीतीश कुमार द्वारा टॉस किया गया।
प्रशासन एकादश के कप्तान ने टॉस जीतकर खेल को प्रारंभ किया। फर्स्ट हाफ में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन किया तथा स्कोर शून्य रहा लेकिन सेकंड हाफ में प्रशासन एकादश की टीम ने जोरदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पत्रकार एकादश के विरुद्ध दो गोल दाग कर मैच को दो शून्य से जीत लिया। मैच में रेफरी की भूमिका जिनाहुद्दीन खान तथा धर्मराज राम ने निभाई। तीसरा मैच शिक्षक एकादश बनाम वार्ड सदस्य एकादश के बीच खेला गया जिसमें वार्ड सदस्य के टीम दो गोल से मैच जीतने में कामयाब रहे। चौथा मैच जिला पार्षद एकादश बनाम पंचायत समिति सदस्य के बीच खेला जाना था। इस अवसर पर पूर्व मुखिया वाल्मीकि चौबे उप मुखिया अविनाश चौबे मुखिया पति हरेंद्र चौधरी लालमणि शाह मुखिया मनदीप सिंह कोमल चौधरी गुलबास अंसारी सुदर्शन विश्वकर्मा संजय चौधरी अनिल चौधरी विनय प्रजापति रामनाथ चौधरी आशुतोष चौबे संतोष चौधरी कौशर अंसारी पंचायत सचिव राजेंद्र राम रोजगार सेवक रघुवर राम मानदेव रजक कमल किशोर चौबे उर्फ मुन्ना, बेलाल अंसारी ए एच अख्तर, मंसूर अंसारी सद्दाम अंसारी रंजीत कुमार चौबे संजय चौधरी देवनाथ चौधरी प्रणय चौबे दिवाकर चौबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।